Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में 30 दिव्यांगों के बने प्रमाण-पत्र, 15 हुए रेफर

सिविल अस्पताल के रेडियोलाजी ब्लाक में दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर संपन्न हुआ। कुल 45 दिव्यांगों ने आवेदन किया। इनमें से 30 के ही प्रमाणपत्र बने। इसी के साथ प्रमाण-पत्र आनलाइन भी अपलोड किए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 09:47 PM (IST)
सिविल अस्पताल में 30 दिव्यांगों के बने प्रमाण-पत्र, 15 हुए रेफर
सिविल अस्पताल में 30 दिव्यांगों के बने प्रमाण-पत्र, 15 हुए रेफर

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल के रेडियोलाजी ब्लाक में दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर संपन्न हुआ। कुल 45 दिव्यांगों ने आवेदन किया। इनमें से 30 के ही प्रमाणपत्र बने। इसी के साथ प्रमाण-पत्र आनलाइन भी अपलोड किए गए।

prime article banner

प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दिव्यांग सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए थे। शिविर में कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन दिखा। चार दिव्यांगों को बौधिक क्षमता आकलन हेतु रोहतक पीजीआइ रेफर किया। सात को कान की जांच के लिए खानपुर, लकवा जैसे लक्षणों वाले दिव्यांगों को करनाल भेजा गया। प्रिसिपल मेडिकल आफिसर (पीएमओ) डा. संजीव ग्रोवर ने बताया कि सिविल अस्पताल में फिजिशियन नहीं है, लकवाग्रस्त दिव्यांगों को इसलिए करनाल भेजा जाता है। मानसिक रोगियों की बौधिक क्षमता जांचने की सुविधा नहीं है, इसलिए रोहतक भेजा जाता है।

कान-नाक-गला विशेषज्ञ हैं, आडियोलाजिस्ट भी है, वह संविदा पर है।लीगल मेडिकल में उसकी रिपोर्ट मान्य नहीं है। दिव्यांगों को इसलिए खानपुर रेफर किया जाता है। शिविर में हेल्थ वर्कर आशीष और शीला, दिव्यांगों की मदद करते दिखे। प्रमाण पत्र के लिए ऐसे करें आवेदन

किसी भी कामन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्र, सरल केंद्र पर पहुंचें। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड ले जाना न भूलें। सेंटर संचालक वेबसाइट (स्वावलंबन कार्ड डाट जीओवी डाट इन)को खोलेगा। दिव्यांग प्रमाण-पत्र वाले फार्म को भरेगा। उसका प्रिट निकालकर देगा। फार्म को लेकर बुधवार को सिविल अस्पताल में लगे शिविर में पहुंचें। फार्म कंपलीट है तो संबंधित डाक्टर मेडिकल परीक्षण कर, दिव्यांगता घोषित करेगा। अस्पताल से एक कापी आवेदक को मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK