नए साल में रूठों को मना पार्टी में वापस लाएं : चौटाला
जागरण संवाददाता पानीपत नए साल में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएंगे। सभी मिल कर पार्टी को मजबूत करेंगे। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। किसान-मजदूर की बेहतरी के साथ हर वर्ग के शिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सेक्टर-13-17 स्थित इनेलो कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने कही।
जागरण संवाददाता, पानीपत : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि नए साल में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएंगे। सभी मिल कर पार्टी को मजबूत करेंगे। अगली बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। किसान-मजदूर की बेहतरी के साथ हर वर्ग के शिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वह मंगलवार को सेक्टर-13-17 में इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल और कार्यकर्ताओं ने इनेलो रूपी पौधे को सींच बड़ा किया था। पौधा जब फल देने लगा तो कुछ लुटेरे लूट ले गए। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के स्थान पर इनेलो की सरकार में सीएम बनने का मौका मिलता, लेकिन सत्ता की भूख भारी पड़ी। अब कुछ कर्मठ कार्यकर्ता पछता रहे हैं। गुमराह हुए रूठे कार्यकर्ताओं को प्यार-पुचकार कर पार्टी में वापस लाना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन्हें जेल भिजवाया गया। नौकरी देने वालों को जेल में डाला और छीनने वाले राज कर रहे हैं। ओमप्रकाश चौटाला 14 दिन की फरलो पर जेल से आए हैं। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बिना वोट की राजनीति के सभी का उत्थान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम सिंह देसवाल, आर्य सुरेश मलिक, निशान सिंह, कुलदीप राठी और नवीन नैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।