जमीन को लेकर विवाद में मारपीट, चाचा व उसके बेटों पर केस दर्ज
गांव पसीना कलां निवासी सलमान ने अपने चाचा व उसके बेटों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : गांव पसीना कलां निवासी सलमान ने अपने चाचा व उसके बेटों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सलमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वे पांच भाई हैं। उसके पिता भी पांच भाई हैं। वे गांव के अंदर रहते हैं। उसका चाचा जयसन गांव के बाहर टीले पर रहता है। वहां कुछ जमीन वक्फ बोर्ड की पड़ी हुई है। इस पर उसके पिता व अन्य भाइयों का कब्जा है। उसने बताया कि उक्त जमीन पर उन्होंने करीब दो माह पहले कमरा बनाने के लिए ईंट उतार रखी थी।
28 अप्रैल को वह सुबह आठ बजे के करीब अपने पिता इरशाद को काम पर जाने के लिए बाइक पर छोड़ने जा रहा था। तभी उसका चाचा जयसन व उसके तीनों लड़के उनकी ईंटों को हटा रहे थे। उन्होंने बाप-बेटों को ऐसा करने का कारण पूछते हुए टोका तो वह उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे।
शिकायत के अनुसार चाचा व उसके लड़कों ने उसके व पिता इरशाद के साथ ईंटों पर गिराकर न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। राहगीरों ने उन्हें हमलावरों से मुश्किल से बचाया। सलमान का कहना है कि चाचा व उसके बेटों ने प्लाट को कब्जाने की नीयत से ऐसा किया। पहले भी उनके साथ झगड़ा कर चुके हैं।