नकली शराब फैक्ट्री का मामला : मध्यप्रदेश व पंजाब तक फैला तस्करों का जाल
यमुनानगर में नकली शराब की फैक्ट्री मामले में हर रोज नया पर्दाफाश हो रहा है। हरियाणा में नकली फैक्ट्री के तार पंजाब और मध्य प्रदेश से भी जुड़े हैं। तस्करों का जाल दोनों राज्यों तक फैला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत/यमुनानगर,जेएनएन। जगाधरी में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री के मामले में प्रोटक्शन रिमांड पर लिए गए आरोपितों को लेकर एसआइटी पंजाब व मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंची। यह आरोपित इन्हीं जगहों से शराब तैयार करने में प्रयोग होने वाला केमिकल लेकर आते थे। कई जगहों से टीम ने सबूत जुटाए। इस पूरे खेल में एक और आरोपित अमित का नाम सामने आया है। वह अभी फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है। एसआइटी के सदस्य राकेश मटोरिया ने बताया कि आरोपितों को लेकर वह कई जगहों पर गए थे। वहां से रिकॉर्ड लिया गया है। अभी एक और आरोपित ही हमें तलाश है। उसके पकड़े जाने के बाद मामले में बड़ा खुलासा होगा। जिन आरोपितों को प्रोटक्शन रिमांड पर लिया गया था। उन्हें जांच पूरी होने के बाद वापस जेल भेज दिया गया।
दरअसल, 11 अक्टूबर को रोहतक में सीएम फ्लाइंग ने शराब तैयार करने का केमिकल पकड़ा था। वहां से पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में यह केमिकल सप्लाई करते हैं। सीएम फ्लाइंग ने ढाबे पर रेड कर 40,500 लीटर स्प्रिट बरामद किया था। गिरोह के सरगना रूखी गांव निवासी संदीप व उसके भाई कुलदीप यह धंधा चला रहे थे। मध्यप्रदेश व पंजाब की डिस्टलरी से यह केमिकल मंगवाया जाता था। जिन्हें यहां पर छोटी गाडिय़ों से लोकल रूटों के जरिए तस्करों तक भेजा जाता था। इसमें पुलिस ने एक गाड़ी के चालक पानीपत के इंद्री निवासी रमेश को भी पकड़ा था।
जगाधरी में नकली शराब तैयार करने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से अब एसआइटी ने इन तीनों आरोपितों को प्रोटक्शन रिमांड पर लिया। तफ्तीश में सामने आया कि कुलदीप व संदीप ही जगाधरी फैक्ट्री में केमिकल सप्लाई करते थे। रमेश यहां पर केमिकल लेकर आता था। अब पुलिस ने इन आरोपितों को लेकर उन जगहों पर गई। जहां से यह केमिकल लेकर आते थे।
रोहतक व पानीपत के ठेकों पर सप्लाई हुई नकली शराब
11 सितंबर को रादौर में नकली शराब का कैंटर पकड़ा। शराब सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना पानीपत के सेक्टर छह निवासी विकास दहिया को पुलिस ने पकड़ा गया। इसके बाद ही पुलिस ने जगाधरी में 16 अक्टूबर को नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें पुलिस ने शराब ठेकेदार रोहतक के गांव खडख़ड़ा निवासी रङ्क्षवद्र को नकली शराब की 300 पेटियों के साथ पकड़ा। उसके साथ खरक जाटान निवासी बलवान ङ्क्षसह को भी पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ में पता लगा कि शराब फैक्ट्री से सात ट्रक विभिन्न जगहों पर भेजे गए थे।