Move to Jagran APP

व्रत के साथ प्रचार, परमेश्वर से मांगेगी पति की लंबी उम्र और जीत

करवा चौथ का त्योहार बृहस्पतिवार को है। प्रत्याशी और उनकी जीवन संगिनी को इसकी चिता सता रही है। बीते वर्ष उनके पास पर्व के लिए पर्याप्त समय था। चुनाव की अति व्यस्तता के कारण पति-पत्नी शेड्यूल बनाने में उलझे हैं। दोनों में किसी के घर लौटने का समय निर्धारित नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 09:05 AM (IST)
व्रत के साथ प्रचार, परमेश्वर से मांगेगी पति की लंबी उम्र और जीत
व्रत के साथ प्रचार, परमेश्वर से मांगेगी पति की लंबी उम्र और जीत

जागरण संवाददाता, समालखा :

loksabha election banner

करवा चौथ का त्योहार बृहस्पतिवार को है। प्रत्याशी और उनकी जीवन संगिनी को इसकी चिता सता रही है। बीते वर्ष उनके पास पर्व के लिए पर्याप्त समय था। चुनाव की अति व्यस्तता के कारण पति-पत्नी शेड्यूल बनाने में उलझे हैं। दोनों में किसी के घर लौटने का समय निर्धारित नहीं है। पर्व में पत्नी को सजना और संवरना भी होता है। इसके लिए समय निकालना है। पति के पास भी समर्थकों की हुजूम होती है। समर्थकों को छोड़ कर वे किसी तरह एक दूसरे को समय दे पाएंगे। दिन में दोनों का डोर टू डोर प्रचार कार्यक्रम भी तय है।

दिल में ही रहता चांद- किरण पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह

धर्म सिंह छौक्कर की शादी को करीब तीन दशक हो चुके हैं। हर बार वे करवा चौथ पर घर में रहे हैं। इस बार चुनाव प्रचार चरम पर होने से आपस में शेड्यूल तय कर लेंगे। दोनों आसपास में ही अपना प्रोग्राम रखेंगे। वे चांद निकलने से पहले घर आ जाएंगे। मेरे व्रत खोलने के बाद फिर चले जाएंगे। दिन में दोनों का प्रचार चलता रहेगा। दिल में हो प्यार तो समय की परेशानी नहीं : एडवोकेट पूनम पत्नी भाजपा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक

शशिकांत कौशिक शादी करीब दो दशक पहले हुई थी। करवा चौथ पर हमेशा दोनों साथ रहे हैं। चुनाव से उनके करवा चौथ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिल में प्यार होना चाहिए। दिनभर प्रचार के बाद वे शाम में घर पहुंचेगी। चांद को देखकर व्रत खोलते ही पति को प्रचार के लिए भेज देंगी। विषम परिस्थितियों में सामंजस्य बनाए रखना हम दोनों की जिम्मेदारी है। प्रेमलता छौक्कर..इनेलो प्रत्याशी

इनेलो से प्रेमलता चुनाव लड़ रही हैं। व्यस्तता के चलते उनके परिजनों ने कहा कि व्रत में भी उनका प्रचार चलता रहेगा। व्रत खोलने के समय घर आ जाएगी। व्रत खोलने के बाद प्रचार कार्य में जुट जाएंगी।

करवा चौथ पर नहीं निकाल पाई शॉपिग का समय

जागरण संवाददाता, पानीपत :

-व्यस्त कार्यक्रम के बीच ही लगवाई मेहंदी

-प्रत्याशियों की पत्नियां करवा चौथ पर रहेंगी घर पर

विधानसभा चुनाव प्रचार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। तीन चार दिन ही बचे हैं। चुनाव प्रचार चरम पर होने के कारण प्रत्याशियों की भागदौड़ भी बढ़ गई है। संगठनों सहित गली मोहल्लों में समर्थक प्रत्याशियों को आमंत्रित कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा निमंत्रण पर प्रत्याशी पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज व पुत्र राहुल विज भी प्रचार में जुटे हैं। चुनाव में व्यस्त होने के कारण इस बार प्रत्याशियों की पत्नी को शॉपिग के लिए भी समय नहीं मिल पाया।

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज ने कार्यक्रम खत्म होने पर सेक्टर 12 में मेहंदी लगवाई।

करवा चौथ को परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। कांग्रेसी प्रत्याशी संजय अग्रवाल की पत्नी अंजू अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ का व्रत रखेंगी। मेहंदी घर पर ही लगवाई है। परंपरागत तरीके से करवा चौथ मनाएंगी। --महावीर--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.