नहाते वक्त महिला की बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी दे किया सामूहिक दुष्कर्म
यमुनानगर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म किया गया।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। थाना छप्पर एरिया के गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपित दोबारा फिर से उसे परेशान कर रहे थे। जिस पर उनके खिलाफ शिकायत दी। महिला थाने में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला के गांव में कलावड निवासी प्रिंस केबल का कार्य करता है। इस दौरान आरोपित ने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। फरवरी 2015 में उसके बच्चे व पति बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपित प्रिंस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपित उस पर दबाव बनाने लगा। कई बार उससे पैसे भी लिए। सोने की चेन भी आरोपित ने ली। कई बार उसे धमकाकर आरोपित अपने साथ बाहर भी लेकर गया और संबंध बनाए। इस दौरान आरोपित ने अपने दोस्त सन्नी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब बार-बार पैसे देने का दबाव बना रहा था। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
पानीपत में महिला ने पड़ोसी पर लगाया कपड़े फाडऩे का आरोप
किशनपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोसी दंपती पर मारपीट कर कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया। मामले की शिकायत चौकी में दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अब एसपी के आदेशों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया कि 21 जून की शाम को वह घर पर बैठी थी। तभी पड़ोसी उसके घर में घुस गया। नशे में धूत आरोपित ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसके साथ गाली-गलौच की। दुष्कर्म करने की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। तभी आरोपित की पत्नी भी वहां आकर गालियां देने लगी। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने उसे छुड़वाया। आरोप है कि एसपी के आदेशों के बावजूद भी चौकी में पुलिसकर्मी उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित दंपती की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खुद को बताता है पुलिस का मुखबिर
पीडि़ता ने बताया कि आरोपित ने चौकी में खुद को पुलिस का मुखबिर बनाया। पुलिसकर्मियों से अच्छी जान-पहचान होने का दावा करते हुए कोई कार्रवाई न होने की धमकी दी। वहीं आरोपित पीडि़ता और उसके स्वजनों को देख लेने की धमकियां देता रहा।
ये भी पढ़ें: प्यार-अपराध का रोचक मामला, जेल से छूट किया प्रेमविवाह, खर्चे कम पड़े तो बना सरगना
ये भी पढ़ें: Video Viral सहम जाएगा दिल, चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा
ये भी पढ़ें: पंचायती जमीन में कब्जे के लिए हत्या, घर से बाहर बुलाकर मार दी गोली
ये भी पढ़ें: उधार दिए रुपये मांगने पर दुकानदार के पेट में मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
ये भी पढ़ें: Religion Conversion पानीपत में 5 परिवारों के 24 सदस्यों ने मुस्लिम धर्म छोड़ अपनाया हिंदू धर्म
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें