Move to Jagran APP

करनाल से हिमाचल प्रदेश की राह हुई आसान, शिमला और बद्दी के लिए चली सीधी बस

करनाल डिपो से देहरादून पटियाला दिल्ली आइएसबीटी कटरा शामली व चंडीगढ़ के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई गई। लोकल रूटों की स्थिति सुधारने के लिए टाइम टेबल बढ़ाया गया है। असंध रूट पर हर 9 मिनट में बस सेवा शुरू की गई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 03:31 PM (IST)
करनाल से हिमाचल प्रदेश की राह हुई आसान, शिमला और बद्दी के लिए चली सीधी बस
करनाल से दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा कोरोना काल से बंद पड़ी थी।

करनाल, जेएनएन। कोरोना काल से दूसरे राज्यों में जाने वाली बंद पड़ी बस सेवा को फिर से बहाल किया गया है। अब यात्रियों को फिर से करनाल डिपो से हिमाचल प्रदेश के शिमला व बद्दी के लिए सीधी बस मिलेगी। इसके साथ ही फरवरी माह में उत्तराखंड के देहरादून, पंजाब के पटियाला, दिल्ली आइएसबीटी, जम्मू के कटरा, उत्तर प्रदेश के शामली तथा चंडीगढ़ के लिए भेजी जाने वाली बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। लोगों की डिमांड को देखते हुए लोकल रूटों पर भी बसों की समय सीमा बढ़ाई गई है। करनाल से यमुनानगर, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र व ढांड के लिए हर 20 मिनट में बस सर्विस कर दी गई है। असंध रूट पर हर 9 मिनट में बस सेवा शुरू की गई है। इसका यात्रियों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि इस समय काफी ट्रेन नहीं चली हैं, लोग दूसरे राज्यों में जाने के लिए सड़क मार्ग का ही रूख कर रहे हैं। हरियाणा रोडवेज की लारी से भी वह अपना आरामदायक सफर कर सकेंगे।

loksabha election banner

जानिये करनाल के पुराने बस स्टैंड से बसों की समयसारिणी

बस सर्विस समय सारिणी

करनाल से शिमला शाम पांच बजकर 40 मिनट

करनाल से बद्दी सुबह दस बजकर 20 मिनट

करनाल से देहरादून सुबह सात बजकर 20 मिनट

करनाल से पटियाला सुबह सात बजे व 10 बजकर 40 मिनट

करनाल से आइएसबीटी दिल्ली सुबह पांच बजकर 40 मिनट से शुरू दिनभर में 10 टाइम

करनाल से कटरा सुबह सात बजकर 40 मिनट

करनाल से मेरठ सुबह छह बजकर 40 मिनट, सात बजकर 40 मिनट, दोपहर एक बजे व दो बजे

करनाल से शामली हर 30 मिनट के अंतराल में

करनाल से चंडीगढ़ सुबह पांच बजकर 40 मिनट से हर 30 मिनट के अंतराल पर

लोकल रूटों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाई टाइमिंग

करनाल डिपो से दूसरे राज्यों में बस सेवा शुरू करने के साथ-साथ हरियाणा के दूसरे जिलों व करनाल जिले के लोकल रूटों पर भी हरियाणा रोडवेज की बसों की टाइमिंग बढ़ाई गई है। हिसार जाने वाले यात्रियों को अब दो टाइम सुबह छह बजे व सुबह साढ़े 10 बसे पुराने बस स्टैंड से बस मिलेगी। इसी प्रकार सिरसा के भी दो समय निश्चित किए गए हैं। सुबह पांच बजकर 10 मिनट व सात बजकर 40 मिनट पर बसों का संचालन होगा। इसके अलावा यमुनानगर, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र व ढांड के लिए हर 20 मिनट की सर्विस सुनिश्चित की गई है।

बहाल की गई है बस सेवा

रोडवेज करनाल डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि कोरोना काल से बंद पड़ी करनाल से शिमला व बद्दी की बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा फरवरी माह में दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब व जम्मू-कश्मीर राज्यों के लिए भी बस सेवा शुरू की है। अभी इनका आउटपुट ठीक आ रहा है। लोगों की डिमांड व सुविधाओं को देखते हुए हमने समय पर बदलाव किए हैं, जहां पर टाइमिंग बढ़ाने की जरूरत थी उसे बढ़ाया, जहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जानी थी वह बढ़ाई हैं। हमारा लक्ष्य है कि यात्रियों को आरामदायक सफर मिले।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः जींद में बुजुर्गों को निशाना बना रहा गिरोह, चाय पिलाकर लूट लेती हैं महिलाएं

यह भी पढ़ेंः पानीपत में विश्वास तोड़ अपने ही बहा रहे अपनों का खून, सोचने पर मजबूर कर देंगे ये मामले

यह भी पढ़ेंः Mahashivratri 2021: महाशिव और सिद्धयोग में मनेगा महाशिवरात्रि का पावन पर्व, इस समय तक रहेगा ये योग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.