Move to Jagran APP

Bus Accident: यमुनानगर में बस पलटी, हिमाचल से उत्‍तर प्रदेश लेकर जा रही थी श्रमिकों को, मची अफरातफरी

Bus Accident यमुनानगर में बस हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से उत्‍तर प्रदेश के बरेली जा रही बस यमुनानगर के मिल्‍क माजरा टोल के पास पलट गई। इस बस में श्रमिक बैठे हुए थे। हादसा में करीब छह लोग घायल हो गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 10:42 AM (IST)
Bus Accident: यमुनानगर में बस पलटी, हिमाचल से उत्‍तर प्रदेश लेकर जा रही थी श्रमिकों को, मची अफरातफरी
यमुनानगर में बस पलटने से छह लोग घायल।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र में मिल्क माजरा टोल के पास सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। यह बस हिमाचल प्रदेश के बद्​दी से कामगारों को उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए लेकर जा रही थी। चालक काे नींद की झपकी आने की वजह यह हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर मिल्क माजरा टोल से आगे धर्मकांटा पर चढ़ गई। जिस वजह से ही वह पलट गई। हादसे के बाद पुलिस पहुंची और सवारियों को बाहर निकाला। छह सात सवारियों काे अधिक चोट लगी थी। जिस पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया गया।

prime article banner

उत्तर प्रदेश के महादेव ट्रैवल्र्स की बस रविवार की रात को बद्​दी से कामगारों को लेकर चली थी। रात करीब 12 बजे बस मिल्क माजरा टोल से आगे पहुंची। यहां पर सड़क किनारे एक धर्मकांटा लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आई और बस का पहिया धर्मकांटा पर चढ़ गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई, क्योंकि धर्मकांटा सड़क से काफी ऊपर है। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। डायल 112 व थाना छप्पर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सवारियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। इसमें रोशन परवीन, अलफीजा, अनोखी, किशन, भूरा व 12 वर्षीय संचित को अधिक चोट लगी थी। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। थाना छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि हादसे में छह लोग चोटिल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। अन्य सवारियां सुरक्षित निकाल ली गई। चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

कामगारों को लेकर जाती हैं निजी बसें

हिमाचल प्रदेश के बद्​दी में फैक्टरियों में उत्तर प्रदेश से काफी कामगार कार्य करते हैं। कोरोना महामारी के बाद से ही ट्रेनों का संचालन कम हो रहा है। जिस वजह से कामगारों को निजी बसें लेकर आती व जाती हैं। इसके लिए निजी ट्रांसपोर्टरों ने अपनी बसें लगा रखी हैं। इन बसों में भी क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जाती हैं। जिस बस का हादसा हुआ। उसमें भी करीब 100 सवारियां बताई जा रही है। यमुनानगर से भी प्लाईवुड फैक्टरियों से कामगार इसी तरह से बसों में अपने घरों में जाते व आते हैं। पहले भी गांव करेहडा के पास इसी तरह से कामगारों को लेकर जा रही बस पलट गई थी। जिससे कई लोग चोटिल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.