बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में गिनती के इनेलो कार्यकर्ता
बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। अनाज मंडी में हुए आयोजन में इनेलो नेता-कार्यकर्ता उंगलियों पर गिनने लायक भी नहीं थे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। अनाज मंडी में हुए आयोजन में इनेलो नेता-कार्यकर्ता उंगलियों पर गिनने लायक भी नहीं थे। हालांकि वक्ताओं ने बसपा-इनेलो गठबंधन को मजबूत बताकर, प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटी जीतने की हुंकार भरी।
बसपा के प्रदेश प्रभारी गुरमुख ¨सह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा-सपा गठबंधन से अन्य दल घबराए हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ अन्य दल भी गठबंधन से जुड़ने का मन बना चुके हैं। वहां यह गठबंधन कम से कम 70 सीटें जीतेगा। हरियाणा पर उन्होंने कहा कि बसपा-इनेलो गठबंधन सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा। करनाल लोकसभा सीट जीतकर पार्टी मुखिया मायावती को तोहफे के रूप में देनी है। जींद उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिचितों-रिश्तेदारों से संपर्क कर गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का काम करें। कार्यक्रम को राजबीर मलिक, ललित मलिक, रामदास, र¨वद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। बसपा जिलाध्यक्ष सतबीर पांचाल ने अध्यक्षता करते हुए, सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। केक काटकर मनाए बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल और कांशीराम अमर रहे के नारे लगते रहे।
इनेलो कार्यकर्ता के रूप में कृष्ण सरपंच और सुरेश सैनी जैसे गिनती के चेहरे दिखे। इस मौके पर सुमेर ¨सह, रामनिवास फूलिया, रमेश रंगा, रणवीर पाल, ओमप्रकाश और राजेंद्र आदि मौजूद रहे। वर्जन :
बसवा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस हर जिले में जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इनेलो के नेता और कार्यकर्ता जींद उपचुनाव में लगे हुए हैं, इसलिए अनाज मंडी में नहीं पहुंच सके। गठबंधन मजबूत है, मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।
निशान मलिक, इनेलो नेता और सतबीर पांचाल, बसपा जिलाध्यक्ष