Move to Jagran APP

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन, 1100 ब्राह्मण शंखनाद कर बनाएंगे विश्व कीर्तिमान

ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को भगवान परशुराम धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। व‌र्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाण के प्रदेशाध्यक्ष पंडित तिले सिंह पिचौलिया ने 19 अप्रैल को भिवानी में राज्य स्तर पर भगवान परशुराम के प्रकट दिवस को ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन के नाम से आयोजित करने की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 07:21 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 07:21 AM (IST)
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन, 1100 ब्राह्मण शंखनाद कर बनाएंगे विश्व कीर्तिमान
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन, 1100 ब्राह्मण शंखनाद कर बनाएंगे विश्व कीर्तिमान

जागरण संवाददाता, पानीपत : ब्राह्मण समाज की तरफ से रविवार को भगवान परशुराम धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। व‌र्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाण के प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचौलिया ने 19 अप्रैल को भिवानी में राज्य स्तर पर भगवान परशुराम के प्रकट दिवस को ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन के नाम से आयोजित करने की जानकारी दी।

loksabha election banner

सम्मेलन का आयोजन आदर्श ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आरके शर्मा के संयोजन और जिले सिंह पिचौलिया के नेतृत्व में किया जाएगा। आरके शर्मा ने कहा कि भिवानी के प्रत्येक गांव व घर-घर जाकर सम्मेलन का प्रचार किया जाएगा। 19 अप्रैल को एक ब्राह्मण टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन होगा। हरियाणा के सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम, फोन नंबर व फोटो होंगे। 1100 ब्राह्मण शंखनाद कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। ब्राह्मण महाकुंभ के प्रचार के लिए रोहित कौशिक 11 मार्च से एक पद यात्रा निकालेंगे। उन्होंने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को धौली दान के रूप में दी गई जमीन को हरियाणा सरकार ने छीनने का आदेश जारी किया है। सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। ब्राह्मणों के कल्याण के लिए एक ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की गई। इस अवसर पर धर्मपाल डाहर, हरीश शर्मा, रघुबीर मांडी, डॉ. एसपी सांवरिया, सतीश शर्मा, दिनेश शर्मा नारा, आत्मा राम, जनार्धन प्रयागराज, वीआर कौशिक, बलवान शर्मा, श्रीराम शर्मा, ईश्वर शर्मा और धर्मबीर शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.