Move to Jagran APP

यमुनानगर में खेत की मेढ़ को खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारी गोलियां, छह लोग जख्मी

यमुनानगर में थाना छप्पर एरिया के गांव गोलनी में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर से गोलियां चलाई गई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 07:44 PM (IST)
यमुनानगर में खेत की मेढ़ को खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारी गोलियां, छह लोग जख्मी
यमुनानगर में खेत की मेढ़ को खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारी गोलियां, छह लोग जख्मी

यमुनानगर, जेएनएन। थाना छप्पर एरिया के गांव गोलनी में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर से गोलियां चलाई गई। धारदार हथियारों से कई लोगों को जख्मी कर दिया गया। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना छप्पर प्रभारी सतपाल ने बताया कि घायल रङ्क्षवद्र के बयान पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

गोलनी निवासी जोनी खेत पर गया हुआ था। वहां उसकी गांव के ही चमनाल के साथ डोल को लेकर बोलचाल हो गई थी। इस मामले की शिकायत लेकर जोनी का भाई रविंद्र पंचतीर्थी चौकी में गया था। वहां से वापस आने के बाद रात करीब नौ बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ बैठक में बैठे बात कर रहे थे। तभी एक बुलेरो गाड़ी व वरना कार आकर रूकी। जिसमें गांव के ही रिंकू राणा, सुधीर राणा, चमन, रवि व अमित, कलरी निवासी संदीप, रादौर निवासी शराब ठेकेदार रमेश,  बदनपुरी निवासी रोहित, उप्र के शामली निवासी अमित मलिक आए। उनके हाथों में गंडासी, असलहे व डंडे थे।

वह बैठक में घुस आए। आते ही अमित मलिक ने रविंद्र के मुंह की ओर रिवाल्वर कर फायर कर दिया। वह चिल्लाते हुए जान बचाकर भागा। तभी रविंद्र के परिवार से श्याम सिंह दौड़कर आया, तो उस पर रिंकू राणा व अमित राणा ने फायर किया। गोली उसकी जांघ व छाती में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर रविंद्र का ड्राइवर रोहित, पिता वेदपाल, विकास व सतबीर आए, तो रोहित पर फायर किया गया। गोली उसकी जांघ में जाकर लगी।

वह मौके पर ही गिर पड़ा। इस दौरान अन्य आरोपितों ने वेदपाल, विकास व सतबीर को पकड़ लिया। उन पर गंडासियों से हमला कर जख्मी कर दिया। बाद में गांव के लोग एकत्र होने लगे, तो आरोपित कार में बैठकर भाग निकले। घायलों को अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविंद्र के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। गांव में भी सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंची और सबूत जुटाए।

उनका कोई लेना देना नहीं : ठेकेदार रमेश

रादौर निवासी ठेकेदार रमेश का कहना है कि फायरिंग की वारदात में उन्हें झूठा फंसाया गया है। जिन लोगों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके खिलाफ कुछ दिन पहले उन्होंने रादौर थाने में मारपीट व अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस रंजिश में ही गांव गोलनी में हुए विवाद में उनका नाम लिया गया है। उन्हें सोमवार की सुबह इस बात का पता लगा, तो इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.