जिला प्लानिंग कमेटी में मेयर समेत आठ पार्षदों पर भाजपा की मुहर, रेवड़ी रही दूर
प्रशासन ने 12 सदस्यों के ढाई साल बाद विपक्ष के हाईकोर्ट में जाने के बाद चुनाव कराया था। अब आठ सदस्यों के चुनाव के लिए भी भाजपा ने रणनीति बनाई।
By Edited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 09:12 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम में सीनियर व डिप्टी मेयर में फंसी भाजपा ने जिला प्ला¨नग कमेटी के आठ सदस्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। कोर कमेटी में इनके नाम तय करने के बाद सभी पार्षदों के साथ बैठक में नामों पर खुलकर चर्चा की। अब पार्टी व सभी पार्षद बुधवार को होने वाले चुनाव में आक्रामक रूप से उतरेगी। वहीं कांग्रेसी भी आठ सदस्यों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजे लघु सचिवालय में कमेटी का गठन किया जाना है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को स्काईलार्क रिसोर्ट में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने की। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी बैठक में नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा, नगर निगम चुनाव कमेटी के संयोजक तरुण गांधी व जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। यहां पर जिला प्ला¨नग कमेटी के सदस्यों पर खुलकर चर्चा की।कोर कमेटी ने मेयर अवनीत कौर के अलावा सात पार्षदों के नाम तय किए। इनमें ग्रामीण हलका विधायक के नजदीकी पार्षद विजय जैन, शिवकुमार शर्मा और पवन वाल्मीकि के नाम तय किए, जबकि आठ सदस्यों में शहर की विधायक का नजदीकी कोई भी पार्षद शामिल नहीं किया जा सका। इसके बाद सरकारी विश्राम गृह में भाजपा के सभी 22 पार्षदों की बैठक बुलाई। पार्षदों के बीच आठ नामों को रखा गया। सभी पार्षदों ने इस पर अपनी सहमति जताई। भाजपा ने इनके नाम पर लगाई मुहर मेयर अवनीत कौर, वार्ड-20 पार्षद लोकेश नांगरू, वार्ड-25 पार्षद दुष्यंत भट्ट, वार्ड-21 पार्षद संजीव दहिया, वार्ड-26 पार्षद, वार्ड-11 की पार्षद कोमल सैनी, वार्ड-26 पार्षद विजय जैन और वार्ड-2 पार्षद पवन वाल्मीकि के नाम तय किए हैं। 25 सदस्यीय कमेटी जिले की प्ला¨नग पर लगाती है मुहर जिला प्ला¨नग कमेटी में 25 सदस्य होते हैं। इसकी चेयरमैन डीसी होती है। इसके अलावा नगर निगम के आठ, जिला परिषद के 11 और समालखा नगरपालिका का एक सदस्य शामिल होता है। बाकी चार सदस्य प्रशासनिक अधिकारियों के होते हैं। कमेटी जिला के विकास कार्यों और प्ला¨नग के कार्यों पर मुहर लगाती है। हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद कराया था चुनाव जिला प्ला¨नग कमेटी का प्रशासन चुनाव नहीं करा रहा था। जिला परिषद के विपक्षी पार्षद इसके लिए हाईकोर्ट में चला गया था। हाईकोर्ट ने प्रशासन को तलब कर लिया था। प्रशासन ने हाईकोर्ट की तारीख से पहले ही आठ नवंबर को चुनाव करा दिया। जिला परिषद के 11 सदस्यों में सभी विपक्षी चुने गए। ऐसे में कमेटी में भाजपा कमजोर पड़ गई थी। नगर निगम चुनाव के दो महीने बाद भी प्रशासन बाकी आठ सदस्यों के चुनाव के लिए तैयार नहीं था। प्रशासन ने गत सप्ताह ही इसका प्रस्ताव तैयार किया था। सीनियर और डिप्टी मेयर के लिए मंथन में जुटी नगर निगम में सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव अभी बाकी है। नोटिफिकेशन के अनुसार 24 फरवरी से पहले इनका चुनाव कराया जाना जरूरी है। एक जानकार की माने तो भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। नोटिफिकेशन के तहत चुनाव कराया जाना जरूरी है। कोर कमेटी ने बैठक में मेयर अवनीत कौर से इस पर भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह इसके लिए बैठक बुलाई जाएगी। भाजपा के कार्यक्रम आज से होंगे शुरू मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतर्गत चलने वाले सभी कार्यक्रम बुधवार को शुरू कर दिए जाएंगे। शक्ति केंद्र प्रमुख और पालकों का कलस्टर कार्यक्रम 23 को कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह 16 को आयोजित किया जाना था। विदित है कि भाजपा ने पुलवामा हादसे के बाद इन कार्यक्रमों का स्थगित कर दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें