Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष धनखड़ ने कहा, तीनों अध्यादेश किसानों की आजादी, विरोध करने वाले उनके हितेषी नहीं

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा तीनों अध्‍यादेश किसानों की आजादी है। इसका विरोध करने वाले किसानों के हितैषी नहीं हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 05:44 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष धनखड़ ने कहा, तीनों अध्यादेश किसानों की आजादी, विरोध करने वाले उनके हितेषी नहीं
भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष धनखड़ ने कहा, तीनों अध्यादेश किसानों की आजादी, विरोध करने वाले उनके हितेषी नहीं

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कुरुक्षेत्र की धरती पर अध्यादेशों का विरोध करने और बरोदा उप चुनाव पर राजनीति करने वालों को खुले शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने साफ किया कि बरोदा की जनता विकास चाहती है और भाजपा में उनको विकास नजर आता है। तीनों अध्यादेश किसान की आजादी है। किसानों को बरगलाने वाले सिर्फ अपनी राजनीति कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात वीरवार को प्राचीन देवीकूप श्री भद्रकाली शक्तिपीठ में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने इससे पहले मंदिर में विधि-विधान के साथ दूसरे पहर में पूजा अर्चना की। पीठाध्यक्ष सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना कराई। थानेसर विधायक सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी और पूर्व जिलाध्यक्ष धूम्मन सिंह और धर्मबीर मिर्जापुर ने उनका स्वागत किया। वे इसके बाद गीता ज्ञान संस्थानम् में पहुंचे। उन्होंने यहां गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा बरोदा उप चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। यह उनका सपना बनकर रह जाएगा। बरोदा के लोग विकास चाहते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते वक्त अपने गांव और हलके का विकास नहीं करा पाए हैं तो अब बरोदा विधानसभा में इस तरह का दावा नहीं करना चाहिए। बरोदा के लोग समझदार हैं। वे इनकी बातों में नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीन अध्यादेश किसानों के हक में लेकर आई है। इनके आने से किसानों को फसल बचने की आजादी मिलेगी। वे कहीं पर कभी अपनी फसल बेच सकेंगे। कुछ लोग अध्यादेशों के लागू होने के बाद मंडी बंद होने की बात कह रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं होगा। मंडी सामान्य रूप से चलेंगी। एमएसपी भी निर्धारित किया जाएगा। सरकार ने फसल खरीद में सिस्टम अपडेट किया है। किसानों से इकट्ठा सामान खरीदने का एक नियम बनाया है। इसमें किसानों को स्टॉक रखने की छूट दी है। लोगों का इस तरह से किसानों को बरगलाना ठीक नहीं है। इस बार धान का एक-एक दाना मंडियों में खरीदा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.