Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष का बड़ा ऐलान, विजेता खिलाडिय़ों को मुर्राह नस्ल की भैंस, स्कूटी और स्पोर्ट्स साइकिल

कर्ण स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को खेलो हरियाणा-2021 का शुभारंभ किया। धनखड़ ने कहा कि खेलो हरियाणा में विजेता खिलाडि़यों को मुर्राह नस्ल की भैंस स्कूटी और स्पोर्ट्स साइकिल दी जाएगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 05:07 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष का बड़ा ऐलान, विजेता खिलाडिय़ों को मुर्राह नस्ल की भैंस, स्कूटी और स्पोर्ट्स साइकिल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़।

करनाल, जागरण संवाददाता। कर्ण स्टेडियम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने खेलो हरियाणा-2021 का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाडिय़ों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुर्राह नस्ल की भैंस, स्कूटी और स्पोर्ट्स साइकिल ईनाम स्वरूप देने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि बाक्सिंग में पुरुष-महिला वर्ग के टाप कैटेगरी के विजेता खिलाडिय़ों को मुर्राह नस्ल की भैंस, टेबल टेनिस विजेताओं को स्कूटी, फुटबाल की दोनों चैंपियन टीमों के खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स साइकिल प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। यह ऐसी पहली घोषणा है जो आज सार्वजनिक रूप से खिलाडिय़ों के लिए की गई है।

loksabha election banner

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा होनहार खिलाडिय़ों, वीर सैनिकों और मेहनतकश किसानों की भूमि है। टोक्यो ओलम्पिक में देश की ओर से 25 फीसद भागीदारी हरियाणा के खिलाडिय़ों की रही जबकि मेडल जीतने में हमारे खिलाडिय़ों की 50 फीसद हिस्सेदारी रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा ने खिलाडिय़ों की तैयारी, भागीदारी, मेडल विजेताओं को नकद ईनाम, सम्मान देने के लिए सरकारी खजाने का मुंह खोला हुआ है। खिलाड़ी खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें। हमारे खेल मंत्री हाकी के ओलंपियन रहे हैं। इससे हमारे खिलाडिय़ों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है।

धनखड़ ने कहा कि आज से ही 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी मेंं जुट जाएं। पेरिस से विश्व विजेता बनकर वतन लौटें, हम भी वर्ष-2024 में दिल्ली के एयरपोर्ट पर विश्व विजेताओं का स्वागत करेंगे। हम भी 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैंं। दानवीर कर्ण की पवित्र धरा करनाल में आयोजित हो रही तीन खेल स्पर्धाओं नामत: बाक्सिंग, फुटबाल और टेबल टेनिस में भागीदारी कर रहे सभी 1232 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विश्व पटल पर हरियाणा का नाम रोशन करने का संकल्प लें। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से खिलाडिय़ों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। तीन खेल स्पर्धाओं में कुल 1232 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। खेल विभाग के उप-निदेशक सत्येदव मलिक ने खेलो हरियाणा के शुभारंभ अवसर पर पंंहुचे सभी का आभार प्रकट किया।

ओलिंपिक में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 7 मेडल जीते

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि देश में हरियाणा के खिलाडिय़ों का दबदबा है। टोक्यो में आयोजित खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 7 मेडल प्राप्त किए हैं और 2028 तक हरियाणा के 70 मेडल ओलिंपिक में आने चाहिएं। हरियाणा सरकार प्रयास कर रही है और इसी के चलते प्रदेश में खेलो हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष-2022 में पंचकूला खेलो इंडिया आयोजित किए जाएंगे। इसमें भी हरियाणा के खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। यह सब हरियाणा सरकार की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बाक्सिंग के खिलाड़ी को एक मुर्राह नस्ल की भैंस, टेबल टेनिस टीम में दो खिलाडिय़ों को दो स्कूटी तथा फुटबाल की टीम में शामिल 15 खिलाडिय़ों को प्रथम आने पर 15 स्पोट्र्स साईकिल सम्मान के रूप में दी जाएंगी। यह सम्मान सबसे बड़े आयु वर्ग के ग्रुप को दिया जाएगा। यह किसी नेता द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई आज तक की सबसे बड़ी घोषणा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.