Move to Jagran APP

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बाद जींद दौरे पर पहुंचे धनखड़, कह गए कार्यकर्ताओं की मन की बात

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार ओपी धनखड़ जींद गए। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा करोगे तो पार्टी मेवा भी देगी तपस्या का परिणाम जरूर मिलेगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 04:41 PM (IST)
प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बाद जींद दौरे पर पहुंचे धनखड़, कह गए कार्यकर्ताओं की मन की बात
प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बाद जींद दौरे पर पहुंचे धनखड़, कह गए कार्यकर्ताओं की मन की बात

पानीपत/जींद, [कर्मपाल गिल]। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आए ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। रोहतक से आते समय रास्ते में जगह-जगह गाड़ी रोक कर लोगों का अभिनंदन स्वीकारते हुए धनखड़ जींद पार्टी कार्यालय पहुंचे।

loksabha election banner

धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनकी छवि सेवा की होनी चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता व नेता के घर कोई आदमी आए तो वे सेवा के लिए तत्पर रहें। भाजपा संगठन के रूप में जो सेवा करता है, उसी को मेवा मिलती है।

उन्होंने कहा, भाजपा भी राजनीतिक पार्टी है, इसलिए इसमें देर जरूर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं। यह ऐसी पार्टी है, जिसमें बिना लॉबिंग के ड्यूटी मिलती है। जो आदमी तपस्या करेगा, उसका परिणाम जरूर मिलेगा। वह खुद इसके बड़े उदाहरण हैं। जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो वह सो रहे थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कई फोन आए हुए थे।

इसी तरह उन्होंने भी सुबह की चाय से पहले भाजपा के जिलाध्यक्षों के नाम पर मुहर लगा दी थी। यहां बैठे राजू मोर से ही पूछ लो। धनखड़ ने कहा कि भाजपा देवदुर्लभ पार्टी है। इसलिए सामान्य कार्यकर्ता को चुनाव लड़वाकर विधानसभा या लोकसभा भेज सकती है। मंत्री व मुख्यमंत्री भी बना सकती है। जबकि दूसरी पार्टियां चुनाव के समय पैसे वालों को ढूंढ़ती हैं। साधारण से असाधारण की यात्रा भाजपा में ही हो सकती है। धनखड़ के इस भाषण पर कई बार तालियां बजी। इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों व समाज के अलग-अलग वर्गों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कई पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जलपान

पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह के बाद ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव जवाहर सैनी के घर लंच किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता दलशेर लोहान, जसमेर रजाना, बबलू गोयल, डा. राज सैनी, भीम सैनी, सोमदत्त शर्मा, एससी मोर्चो के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंहमार, भारत भूषण भारद्वाज, भारत भूषण टांक आदि पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर जलपान किया। डीआरडीए में जिला पार्षदों ने प्रधान प्रवीन घनघस की अगुआई में धनखड़ का स्वागत किया। जाट धर्मशाला में धनखड़ को सम्मानित किया गया। कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि लंबे समय बाद पार्टी के किसी प्रदेशाध्यक्ष ने इस तरह कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें सम्मान दिया है। इससे निश्चित ही जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.