उत्तरप्रदेश और बिहार के वोटरों पर नजर, बुलाए गायक
सबसे ज्यादा वोटर बाहरी कालोनियों में रहते हैं। इन कालोनियों में बिहार और उत्तरप्रदेश के निवासी रहते हैं। शाम होते ही इन कालोनियों में रौनक बढ़ रही है।
By Edited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 08:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत में डेढ़ लाख से ज्यादा मजदूर रहते हैं। 16 दिसंबर को नगर निगम का चुनाव है। इस समय सभी दलों की नजर इन्हीं मजदूर वोटरों पर टिक गई हैं। यही वजह है कि भाजपा ने भोजपुरी गायकों को बुला लिया। फैक्ट्रियों से मजदूरों को बुला लाए। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता भी इन्हीं वोटरों को साध रहे हैं।
सबसे ज्यादा वोटर बाहरी कालोनियों में रहते हैं। इन कालोनियों में बिहार और उत्तरप्रदेश के निवासी रहते हैं। शाम होते ही इन कालोनियों में रौनक बढ़ रही है। जहां पर कभ्ाी नेता जाना पसंद नहीं करते थे, वहां पर सभाएं कर रहे हैं। रात को भी यहां पर नेताओं का आना जारी है। बताते चलें कि पिछली बार नगर निगम के चुनाव में इन कालोनियों में कई बड़े नेताओं ने इन कालोनियों पर ध्यान नहीं दिया। यही वजह रही जैसे ही परिणाम आया तो वो नेता जीत गए, जिन्होंने बाहरी कालोनियों पर ध्यान फोकस किया था। इसी वजह से अब सबक लेते हुए नेता इन कालोनियों में पहुंच रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें