अंबाला में खौफनाक हादसा, बाइक पर पंजाब जा रहे युवक का कुचल गया सिर
सहारनपुर के मुंगागढ़ निवासी खिलाराम का 35 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ मोनी बाइक से अपने ससुराल जाने के निकला था। मारकंडा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया और वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया।
अंबाला/मुलाना, जेएनएन। अंबाला में दर्दनाक हादसा हुआ है। मुलाना में बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरा। वाहन का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। उसकी मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का बताया जा रहा है। वह यहां अपनी ससुराल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के मुंगागढ़ निवासी खिलाराम का 35 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ मोनी बाइक से अपने ससुराल जाने के निकला था। मारकंडा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया और वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया। राहगीरों ने उसे मुलाना मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना के कुली गांव में ससुराल के लिए निकला था
खिलाराम ने बताया कि विशाल 26 मार्च को स्प्लेंडर प्लस बाइक से लुधियाना के कुली गांव अपने ससुराल जाने के निकला था। शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना आई कि विशाल सड़क हादसे में घायल हो गया और इलाज के लिए मुलाना मेडिकल कालेज दाखिल कराया गया है। इस सूचना पर जब स्वजन मेडिकल कालेज पहुंचे तो पता चला कि विशाल की मौत हो गई। इस मामले में खिलाराम की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें