Move to Jagran APP

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से पहले खेलो हरियाणा के जरिए खेल विभाग परखेगा अपनी तैयारियां

फरवरी 2022 में हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होना है। इससे पहले खेलो हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिेए खेल विभाग अपनी तैयारियां भी परखेगा। जो कंमिया होंगी उन्हे दुरुस्त कर उनमें सुधार किया जाएगा।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 01:59 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से पहले खेलो हरियाणा के जरिए खेल विभाग परखेगा अपनी तैयारियां
फरवरी 2022 में हरियाणा में खेले जाने हैं खेलो इंडिया यूथ के तहत गेम्स

जागरण संवाददाता, अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इस बार हरियाणा में किया जाना है। इसी को लेकर प्रदेश भर में 27 अगस्त से खेलों का आयोजन होगा, जबकि खेल विभाग अपनी तैयारियों का भी ट्रायल ले रहा है। हालांकि यह प्रदेश स्तरीय आयोजन है, जबकि इसके बाद नेशनल स्तर पर टीमों का अंबाला में आना होगा। इसके बाद सारा फोकस स्पोर्टस इनफ्रास्ट्रक्चर को लेकर होगा ताकि फरवरी 2022 में हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया से पहले इनको पूरा किया जा सके। प्रदेश के जिन जिलों में खेलो हरियाणा को लेकर आयोजन होने थे, उनमें से कईयों में खेल सुविधाएं पूरी न होने के कारण मेजबानी से हटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया के तहत अंबाला में जिमनास्टिक व तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। 

loksabha election banner

खिलाड़ी परखें अपनी तैयारी

खेलो हरियाणा के तहत बीते दिनों खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। इसके बाद अब उन खेलों में कंपीटिशन करवाए जाने हैं, जो खेलो इंडिया में होंगे। इसका मकसद है कि खिलाड़ी अपनी तैयारी परख लें और खेल विभाग भी एक तरह से अपनी रिहर्सल कर ले। प्रदेश स्तरीय आयोजन से खेल विभाग अपनी तैयारियों को भी परखना चाहता। खेलो इंडिया का अायोजन हरियाणा में पहली बार हो रहा है। 

आल वैदर स्वीमिंग पूल का हो रहा निर्माण

खेलो हरियाणा के बार विभाग का फोकस प्रदेश में खेल प्रोजेक्टों को पूरा करना है, ताकि नेशनल लेवल पर होने वाले टूर्नामेंट को ठीक से आयोजित किया जा सके। अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आल वैदर स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है। इस में वार्मअप पूल का निर्माण तो लगभग पूरा है, जबकि मुख्य पूल को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसी पूल में कंपीटिशन होंगे। दूसरी ओर जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं भी अंबाला में ही होंगी, जिसके लिए अतिरिक्त विदेशी उपकरण भी खेल विभाग से मांगे गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.