नाली के विवाद में दंपती को रॉड से पीटा
बलजीत नगर में नाली के विवाद में रविवार दोपहर को लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत: बलजीत नगर में नाली के विवाद में रविवार दोपहर को लोहे की रॉड से दंपती की पिटाई कर दी। घायल दलबीर नगर की 44 वर्षीय राजो ने बताया कि उसके मकान का निर्माण चल रहा है। उसकी नाली का पानी आगे नहीं जा रहा था। उसने पड़ोसी भीम से कहा कि वह नाली को सीधी ले, ताकि पानी निकल सके। उसने नाली सीधी नहीं निकाली, उल्टा उसे धमकाया। उसके मिस्त्री गली में पत्थर की कटाई कर रहे थे, तभी भीम ने पाइप लगाकर पानी गली में छोड़ दिया। उसने विरोध किया तो भीम ने सुलेंद्र, मोनू व अन्य 10-12 महिलाओं के साथ मिलकर उसके सिर मे लोहे की रॉड से हमला किया। घर पर ईंटें बरसाई। उसे छुड़ाने के लिए पति शीशपाल आए तो उसके हाथ पर रॉड मारी। पड़ोसियों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। घायल राजो व शीशपाल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति को चोट लगी है। इस घटना से बलजीत नगर में तनाव बना हुआ है। पराली के झगड़े में जमकर चली लाठियां, तीन घायल
जासं, पानीपत: मतलौडा गांव के दो पक्षों में रविवार सुबह खेत में पराली को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां चली। इसमें एक पक्ष से दो भाई और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना सुबह आठ बजे की है।
मतलौडा के रामफल ने पहले जमीन ठेके पर ले रखी थी। इस साल इसी जमीन को गांव के ही राममेहर ने ठेके पर ले लिया। राममेहर ने रामफल से कहा कि खेत में पड़ी पराली को उठा ले। उसने नहीं उठाया तो राममेहर ने पराली उठाकर रास्ते में रखी दी। आंधी में पराली उड़कर रामफल के खेत में चली गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में लाठियां चली। इसमें एक पक्ष से राममेहर और दूसरे पक्ष से रामफल का बेटा राममेहर और देवदत्त घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर खानपुर से राममेहर को पीजीआइ रोहतक भेज दिया। राममेहर के सिर पर चोट है।