जरा सावधान हो जाइए, बढ़ रहे कोरोना के मामले, पानीपत में 29 पॉजिटिव, एक की मौत
पानीपत में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां 87 लोगों ने संक्रमण से जंग जीती वहीं 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक की मौत भी हो गई है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाएं।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कोरोना से एक और मौत हो गई है। मृतक 65 वर्षीय तहसील कैंप के निवासी थे। मृत्यु के बाद सिविल अस्पताल में स्वाब सैंपल लिए बुधवार को 87 लोगों ने कोरोना को हराया है। उधर, 29 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार को मिले संक्रमितों में प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाली महिला डाक्टर, माडल टाउन और सेक्टर-12 वासी परिवारों की चार महिलाएं हैं। शांतिनगर में दंपती व उनके दो बच्चे पाजिटिव हैं। समालखा में भी दंपती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा रामायणी चौक, देहरा, विराट नगर, अंसल, सेक्टर-24, सेक्टर-12, शिव नगर, देवीमूर्ति कालोनी, एकता विहार आदि स्थानों पर मिले हैं।
सिविल सर्जन के मुताबिक बुधवार को 880 सैंपल लिए गए हैं। पानीपत में कुल पाजिटिव 8695 केसों में से 411 एक्टिव हैं। छह मरीज अपने बताए पता पर नहीं मिले हैं। अभी तक 117 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिवंगत ओपी जैन के घर पहुंचे पार्टी नेता
)हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा सहित कई नेता बुधवार को दिवंगत पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन के आवास माडल टाउन पहुंचे। सैलजा ने पूर्व मंत्री के भाई रामभज जैन व पुत्र अतुल जैन को सांत्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ है। असंध विधायक शमशेर, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, बिजेंद्र कादियान, रामफल, सतपाल आदि मौजूद रहे।