Ambala Coronavirus Update: ध्यान रखिये, एक के संपर्क से 10 हो रहे संक्रमित, अब सर्विलांस होगा शुरू
अंबाला में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। एक संक्रमित मरीज से दस दस लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सर्विलांस शुरू कर दिया गया है।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। ध्यान रखिये, इन दिनों कोरोना के संक्रमण मामलों में एक पॉजिटिव से दस-दस संक्रमित हो रहे हैं। यदि किसी परिवार में कोई पॉजिटिव हो तो दूसरे सदस्य में लक्षण दिखे तो खुद को आइसोलेट कर लें। इसके बाद ही कोरोना को हराया जा सकेगा। जिले में रविवार को भी 68 केस पॉजिटिव सामने आये। इस कारण एक्टिव केसों की संख्या 341 हो गई है। हालांकि 82 मरीज रविवार को ठीक होकर अपने घर वापस लौटे। जिससे डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 2207 हो गई।
जिला में अब तक कुल मरीजों की संख्या 2569 हो गई। जिनमें अब तक 21 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को 26 मरीज सिटी, 22 मरीज छावनी, 1 मरीज शहजादपुर, 1 मरीज बराड़ा, 15 मरीज चौड़मस्तपुर, 1 मरीज नारायणगढ़ और 2 मरीज मुलाना से है। जबकि शनिवार को 55 केस पॉजिटिव आये थे और 75 केस डिस्चार्ज हुये थे।
अलग-अलग क्षेत्र से कोरोना केस
मरीजों में 3 बरनाला, 2 न्यू लक्ष्मी नगर, 1 सेक्टर नौ, 1 पंजोखरा, 1 बकरा मंडी सिटी, 1 नॉवल्टी चौक, 1 ठरवा, 1 लाजपत नगर, 1 रामनगर, 2 नाहन हाऊस, 3 जंधेड़ी, 4 अलाउदीन माजरा, 1 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, 1 वार्ड 12 नारायणगढ़, 1 सेक्टर सात सिटी, 2 मोहड़ा, 3 गोबिंद नगर छावनी, 3 अर्जुन नगर, 1 सुभाष कालोनी, 1 संभालखा, 1 अशोक विहार, 1 रेलवे रोड, 3 सेक्टर दस, 1 गांव गोला, 1 बराड़ा, 1 चंदनपुरी, 1 इंद्रनगर, 1 टैगोर गार्डन, 1 इंद्रपुरी, 1 कमल विहार, 3 पुलिस लाइन, 13 कच्चा बाजार एवं अन्य इलाकों से हैं।
करीब 46 हजार लिये सैंपल
कुल सैंपल की संख्या 45969 हो गई। प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 37516 सैंपल लिये हैं। दस मोबाइल टीमों ने अलग-अलग स्थानों में जाकर 543 व्यक्तियों का चेकअप किया। मोबाइल टीमों ने कुल 513218 लोगों का निरीक्षण किया। 161 कंटेनमेंट जोन में विभिन्न टीमों ने सर्वे किया। 17493 लोगों को स्क्रीन किया। 34 लोगों के सैंपल लिये। आइएलआइ के लक्षण वाले 28 मरीज मिले जिनके सैंपल लिये गये।
आज से होगी सर्विलांस शुरू
अभी तक सर्विलांस बंद थी, क्योंकि साफ्टवेयर में दिक्कत थी। लेकिन यह प्रकिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। अब इसमें 18 साल से उपर वालों की जांच होगी। इसमें बड़ी उम्र वालों को जांच में प्राथमिकता दी जाएगी।