Move to Jagran APP

वकील से पुलिस का गैंगेस्टर जैसा बर्ताव, विरोध में बार एसोसिएशन Panipat News

अंबाला में वकील की गिरफ्तारी को लेकर बार एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और इनेलो नेता ओंकार सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 03:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 05:31 PM (IST)
वकील से पुलिस का गैंगेस्टर जैसा बर्ताव, विरोध में बार एसोसिएशन Panipat News
वकील से पुलिस का गैंगेस्टर जैसा बर्ताव, विरोध में बार एसोसिएशन Panipat News

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला छावनी में सदर थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे में गिफ्तार आरती धीर के बयानों के बाद वकील परमिंदर सिंह की गिरफ्तारी पर बार एसोसिएशन बिफर  पड़ी। बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर दिया। वहीं पुलिसकार्रवाई का विरोध करने आए इनेलो के पूर्व शहरी प्रधान ओंकार सिंह और पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया। छावनी पुलिस ने आरती धीर और परमिंदर सिंह को अदालत में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। 

loksabha election banner

वकील की गिरफ्तारी के लिए छावनी की डिफेंस कालोनी में करीब 30 पुलिसकर्मी, तीन जिप्सियां, एक बस, दो एसएचओ और एक डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे। पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह सहित ओंकार सिंह ने वकील की गिरफ्तारी को राजनीति दुर्भावना बताया और गृह मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा। 

 ambala

इस तरह हुई गिरफ्तारी

छावनी की डिफेंस कालोनी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ही पुलिस परमिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गई थी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस और आरोपित पक्ष के बीच लुकाछिपी चलती रही। काफी देर तक दरवाजा नहीं टूटा, तो पुलिस ने दीवार फांद घर के बरामदे में एंट्री की। इसके बाद खिड़कियों से बातचीत करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर परमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस बीच पूर्व मंत्री एवं अंबाला शहर से विस चुनाव लड़ चुके चौधरी निर्मल सिंह और ओंकार सिंह भी डिफेंस कालोनी पहुंच गए। परमिंदर की गिरफ्तारी को लेकर विरोध किया, जिसको लेकर पुलिस और दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ते डीएसपी रामकुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में निर्मल सिंह और ओंकार सिंह को भी बस में बिठा लिया गया और पंजोखरा थाने ले आए। दोनों नेताओं ने कहा कि उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर समर्थकों सहित गिरफ्तारी करो। बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दोनों नेता छावनी थाना पहुंचे, जहां एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि परमिंदर सिंह की गिरफ्तारी डाल दी है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

यह है मामला 

सुनीता धीर निवासी बंगाली मोहल्ला तेली मंडी अंबाला छावनी ने अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि आरती धीर व उसकी बेटी रीमा निवासी बंगाली मोहल्ला, तेली मंडी अंबाला छावनी ने धोखाधड़ी कर नगर निगम में उसके मकान की मुटेशन अपने नाम चढ़वा ली। इसी को लेकर कहा गया कि इस में जाली रजिस्ट्री का सहारा लिया गया। मुटेशन अपने नाम चढ़वाने के बाद उसके मकान की बिक्री का सौदा थी दो पार्टियों से कर लिया। इस मामले की जांच करने को शिकायतकर्ता ने कहा था। इसी को लेकर नगर निगम, तहसीलदार व जिला राजस्व अधिकारी ने जांच की, जिसके साफ हुआ कि जाली कागजातों के आधार पर सारा खेल खेला गया। इसी पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में पीडि़त ने आरटीआई लगाई थी, जिस पर नगर निगम ने जानकारी नहीं दी। इसके बाद पीडि़त ने चंडीगढ़ राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय में आरटीआई लगाई, जिसके बाद यह तथ्य सामने आए। इस मामले की शिकायत सुनीता धीर ने एसपी को की थी, जिसके बाद अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच की थी। 

परमिंदर सिंह मुकदमा नंबर 521 में कहीं भी नामजद नहीं है। वकील की गिरफ्तारी ऐसे की गई है, जैसे वह कोई खूंखार अपराधी हो। इसकी बार एसोसिएशन निंदा करती है और शनिवार को इसी को लेकर वर्क सस्पेंड रहेगा। पुलिस तड़के गिरफ्तारी कर रही है और वकील को अरेस्ट करने के लिए करीब तीस कर्मचारियों का जाना स्पष्ट करता है, गिरफ्तारी किसके इशारे पर हुई है।

- रोहित जैन, प्रधान बार एसोसिएशन अंबाला 

राजनीतिक दुर्भावना से परमिंदर सिंह की गिरफ्तारी की गई है। ऐसा अंबाला में ही नहीं बल्कि कई अन्य जगहों पर भी किया गया है। यह सारी कार्रवाई मंत्री विज के दबाव में ही हो रही है। 

- चौधरी निर्मल सिंह, पूर्व राजस्व मंत्री 

एक ही परिवार का जमीनी विवाद है, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता भी हो चुका है। इसके बावजूद डिफेंस कालोनी से मेरे भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में उसका नाम नहीं है। जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसके कहने पर बिना किसी वारंट के पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी की है। - ओंकार सिंह, पूर्व शहरी प्रधान, इनेलो 

धोखाधड़ी के मामले में परमिंदर सिंह की गिरफ्तारी की गई है। महिला ने अपने बयानों में परमिदर सिंह का नाम बताया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। इस मामले में कौन कौन शामिल हैं, इसके बारे में पूछताछ की है। जो कागज तैयार किए गए थे, वह परमिंदर सिंह ने तैयार किए थे। 

- नरेंद्र सिंह, एसएचओ अंबाला कैंट सदर थाना 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.