Move to Jagran APP

ढोल नगाड़ों के साथ किया बप्पा का विसर्जन, मंदिरों में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

जागरण संवाददाता, पानीपत : ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। मंदिरों में गणपति ब

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:38 PM (IST)
ढोल नगाड़ों के साथ किया बप्पा का विसर्जन, मंदिरों में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया
ढोल नगाड़ों के साथ किया बप्पा का विसर्जन, मंदिरों में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

जागरण संवाददाता, पानीपत : ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। मंदिरों में गणपति बप्पा मोरिया गूंजा। अवध धाम सेवा समिति व गुरु कृपा समिति के तत्वावधान में महोत्सव का समापन हुआ। सुबह कार्यक्रम में पहुंची विधायक रोहिता रेवड़ी ने गणपति की पूजा अर्चना कर विदाई दी। पूजन के बाद नगर परिक्रमा करती हुई गणपति की झांकी विभिन्न स्थानों से होती हुई नहर पर पहुंची। सुखदेव नगर और गंगा धाम मंदिर में विशेष स्वागत किया गया। इसके बाद गणपति का स्वागत अजय गोयल के आवास पर किया गया। हाजी कॉलोनी में कृष्ण कृपा समिति, गीता मंदिर गीता कॉलोनी, रामलाल चौक पर मॉडल टाउन के पार्षद लोकेश नागरू ने स्वागत किया। समाज सेवी अशोक कंसल के आवास पर गणपति का स्वागत किया गया। राधा कृपा समिति की ओर से जगह-जगह अभिनंदन किया गया।

loksabha election banner

500 श्रद्धालुओं का जत्था गणपित को विदाई देने के लिए शोभायात्रा में साथ-साथ चला। नहर पर पहुंचकर वेद मंत्रों के साथ दाऊ जी महाराज की अध्यक्षता में राधे-राधे महाराज के सानिध्य में गणपति की मंगला आरती की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी जयोघोष से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। गणपित बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से नहर का सारा क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया। गणपति विसर्जन पर खूब नृत्य किया गया, गुलाल उड़ाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दाऊजी महाराज, शशि भाटिया, लोकेश नागरु, अशोक कंसल, जुगल, पंडित निरंजन पाराशर, केसी अनेजा, प्रताप मदान, बलजीत ¨सह, विशाल जैन, वीरेंद्र शर्मा, संजीव स्वामी, वेद पाराशर, राजेश मलिक और नीरज गुप्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.