बलबीर ने जीती बाजी, हैट्रिक से चूके पंवार
इसराना (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार का विजयी रथ रोक ही दिया। बलबीर ने 61 हजार 376 वोट लेकर पंवार को 20 हजार 15 मतों से करारी शिकस्त दी है।
राज सिंह, पानीपत :
इसराना (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार का विजयी रथ रोक ही दिया। बलबीर ने 61 हजार 376 वोट लेकर पंवार को 20 हजार 15 मतों से करारी शिकस्त दी है। पंवार इस सीट पर हैट्रिक लगाने से चूक गए।
इसराना विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 75 हजार 134 मतदाता हैं। 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में कुल 1 लाख 23 हजार 641 वोट डाले गए। आर्य पीजी कॉलेज में पूर्व निर्धारित समय से बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रथम राउंड का परिणाम 9:15 बजे जारी हुआ। प्रथम राउंड में ही बलबीर सिंह ने पंवार को 1166 मतों से पीछे़ छोड़ दिया। शुरुआत से मिली बढ़त हर राउंड में जारी रही। सातवें राउंड का परिणाम आते ही बलबीर सिंह ने मंत्री पंवार को 9247 मतों से पीछ़े छोड़ दिया। परिणाम खिलाफ जाते देख पंवार ने बलबीर को जीत की बधाई दी। मतगणना स्थल से उठकर चले गए।
अंतिम राउंड (15) का रिजल्ट घोषित होते ही बलबीर को विजयी घोषित कर दिया। इसराना विधानसभा सीट वर्ष 2009 में बनी थी। 13 अक्टूबर 2009 को पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। कृष्णलाल पंवार को 43 हजार 905 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह ने 41 हजार 725 वोट हासिल किए। वर्ष 2014 में पंवार ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए को 40237 (32.58 फीसद) वोट प्राप्त किया। प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी बलबीर बाल्मीकि को 1828 वोटों से हराया था। बलबीर ने दोनों पराजय का बदला लेते हुए पंवार को न भूलने वाली शिकस्त दी है।