भाकियू ने किसान अधिकार महापंचायत के लिए सौंपी जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता पानीपत कृषि संबंधी कानून के खिलाफ आंदोलन के दूसरे चरण की रणनीति के
जागरण संवाददाता, पानीपत : कृषि संबंधी कानून के खिलाफ आंदोलन के दूसरे चरण की रणनीति के लिए भारतीय किसान यूनियन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। 5 अक्टूबर को हिसार के बरवाला की कपास मंडी में किसान अधिकार महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को किसान भवन में मासिक किसान पंचायत हुई।
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसान अधिकार महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इस महापंचायत को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, पंजाब प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लखोवाल सहित कई किसान नेता संबोधित करेंगे। पानीपत जिलाध्यक्ष कुलदीप बलाना ने कहा कि अगर सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है तो किसान अधिकार महापंचायत में कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिलोवाली, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, युवा विग अध्यक्ष रवि आजाद, अंबाला मंडलाध्यक्ष नरपत राणा, पानीपत जिलाध्यक्ष कुलदीप बलाना, जींद अध्यक्ष बारूराम, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण कादियान, करनाल जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, भिवानी जिलाध्यक्ष अशोक अमीरवास, पंचकूला जिलाध्यक्ष बृजपाल राणा, तेजपाल गुज्जर और रिशीपाल नांदल मौजूद रहे।