Move to Jagran APP

Ayushman Bharat Scheme: सरकार ने बजट में रखी मोटी रकम, पर Golden card बनाने की रफ्तार धीमी

Ayushman Bharat Scheme के लिए 6400 करोड़ रुपये मिले हैं। पात्रों के गोल्डन कार्ड नहीं बनना योजना को पलीता समान है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 02:48 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 02:48 PM (IST)
Ayushman Bharat Scheme: सरकार ने बजट में रखी मोटी रकम, पर Golden card बनाने की रफ्तार धीमी
Ayushman Bharat Scheme: सरकार ने बजट में रखी मोटी रकम, पर Golden card बनाने की रफ्तार धीमी

पानीपत [राज सिंह]। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चिकित्सा-स्वास्थ्य के लिए 69 हजार करोड़ का बजट जारी किया है। प्रधानमंत्री आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना (Ayushman Bharat Scheme) के लिए 6,400 करोड़ रुपये मिले हैं। पात्रों के गोल्डन कार्ड नहीं बनना, योजना को पलीता समान है। उम्मीद है कि अब कार्ड बनाने के काम में तेजी आएगी। 

loksabha election banner

सबसे फिसड्डी फरीदाबाद, मेवात, रोहतक और पानीपत

आयुष्मान भारत योजना के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के पांच जिले चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, झज्जर, अंबाला और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं, जिन्होंने तीस फीसद से अधिक पात्रों के गोल्डन कार्ड बना दिए हैं। बाकी के 17 जिले इससे नीचे ही रहे हैं। जबकि योजना को लागू हुए सवा साल बीत चुके हैं। सबसे फिसड्डी फरीदाबाद, मेवात, रोहतक और पानीपत हैं।

पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल कार्ड बनाने में नहीं ले रहे रुचि

आयुष्मान भारत-2018 के पानीपत में तीन लाख 71 हजार 879 सदस्य योजना के पात्र हैं। 31 जनवरी 2020 तक 18.90 फीसद के ही कार्ड बन सके हैं। पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल कार्ड बनाने में कम रुचि ले रहे हैं।

जिला इतने बनने हैं कार्ड इतने बने
चरखी दादरी 78151 34804
कुरूक्षेत्र 3,29,103 1,17,025
झज्जर 1,78,690 61142
अंबाला 3,11,467 94663
महेंद्रगढ़ 2,08,158 63141
हिसार 4,70,047 1,43,349
कैथल 3,87,709 1,15,451
रेवाड़ी 2,05,191 61019
युमनानगर 4,50,846 1,29,802
पंचकूला 1,13,871 32773
जींद 3,92,029 1,06,070
करनाल 5,59,658 1,47,884
फतेहाबाद 3,07,809 78170
सोनीपत 3,84,410 87446
पलवल 3,16,105 69531
गुरूग्राम 3,58,601 76,286
सिरसा 4,02,301 83205
भिवानी 4,14,832 81417
पानीपत 3,71,879 70370
रोहतक 3,03,675 56159
मेवात 3,31,005 57417
फरीदाबाद 5,42,436 76086

रोजाना बन रहे लगभग 700 गोल्डन कार्ड 

आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रबंधक सोहन सिंह ग्रोवर का कहना हैै कि यह बात सही है कि गोल्डन कार्ड धीमी गति से बने। वर्ष 2020 में स्पीड पकड़ी है। 12 प्राइवेट अस्पताल भी अब कार्ड बनाने लगे हैं। प्रत्येक गांव में अटल सेवा केंद्रों पर पात्रों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। आशा वर्कर पात्रों के घर जाकर उन्हें प्रेरित कर रही हैं। अब रोजाना करीब 700 गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.