Move to Jagran APP

यूथ वीरांगनाएं संस्था ने लड़की की शादी में वाशिग मशीन दी

यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा नूरपुर गांव में जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद की गई। संस्था अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा उन्मूलन दिवस मना रही है। 25 नवंबर से 16 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में गांव नूरपुर में महिलाओं को घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:01 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:01 AM (IST)
यूथ वीरांगनाएं संस्था ने लड़की की शादी में वाशिग मशीन दी
यूथ वीरांगनाएं संस्था ने लड़की की शादी में वाशिग मशीन दी

जागरण संवाददाता, पानीपत : यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा नूरपुर गांव में जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद की गई। संस्था अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा उन्मूलन दिवस मना रही है। 25 नवंबर से 16 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में गांव नूरपुर में महिलाओं को घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है।

loksabha election banner

इस अवसर पर यूथ वीरांगना संस्था की जिला अध्यक्ष बृज बाला ने बताया कि महिलाओं के साथ हिसा गैर कानूनी है व कानून का सहारा ले सकती हैं। हिसा मानसिक व शारीरिक दोनों तरह की हो सकती है। औरतों को अपने आप को सबला बनाने की जरूरत है। अबला नहीं। अगर कोई उनके साथ दु‌र्व्यवहार करता है या मारपीट करता है तो अब उसे चुप रहकर सहने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर एक जरूरत मंद परिवार की लड़की की शादी में उसे कपड़े धोने की मशीन दी गई। उन्हें स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सोनिया कश्यप, पूजा डोगरा, कोमल अरोड़ा, संध्या, प्रिय गाबा व आशा श्रेष्ठा मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.