दिवाली सीजन में आटोमोबाइल मार्केट में तेजी
कोविड के असर से बाजार बाहर निकल रहा है। दिवाली का सीजन अच्छा अवसर भी लेकर आया है। आटोमोबाइल मार्केट में तेजी दिखी है। पिछले साल की सेल का 80 प्रतिशत रिकवर हो चुका है। मांग की हालत देखें तो दिवाली सीजन में कंपनियों को आपूर्ति देने में समय लग रहा है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : कोविड के असर से बाजार बाहर निकल रहा है। दिवाली का सीजन अच्छा अवसर भी लेकर आया है। आटोमोबाइल मार्केट में तेजी दिखी है। पिछले साल की सेल का 80 प्रतिशत रिकवर हो चुका है। मांग की हालत देखें तो दिवाली सीजन में कंपनियों को आपूर्ति देने में समय लग रहा है। दोपहिया से लेकर कारों की बिक्री बढ़ी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष से भी अधिक वाहनों की बिक्री होगी। कंपनियों ने प्रसिद्ध माडल के दाम भी बढ़ाए हैं पर इसका बिक्री पर असर नहीं है। आटोमोबाइल बाजार को सबसे अधिक फायदा केंद्र सरकार द्वारा कूपन दिया जाना है। इस बार खरीदारी के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को कूपन दिए हैं। कर्मचारी वाहन खरीदने पर जोर दे रहे हैं। 100 फीसद वित्त सहायता
बैंक सहित अन्य वित्त संस्था वाहन ºीदने के लिए 100 प्रतिशत सहायता दे रही है। इसका भी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। दिवाली देर से आने का लाभ
आटोमोबाइल मार्केट के लिए एक सबसे बड़ा लाभ दिवाली का देर से आना है। दिवाली 14 नवंबर को है। किसानों के पास फसल का पैसा आ चुका है। यही पैसा बाजार में आ रहा है। किसान वाहन खरीदने पर जोर दे रहे हैं। दिवाली से पहले ही आपूर्ति में कमी
होंडा टूव्हीलर के मुख्य विक्रेता ललित गोयल ने जागरण को बताया कि दिवाली से पहले ही आटोमोबाइल मार्केट में वाहनों की शार्टेज चल रही है। मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस बार सबसे बेहतर सीजन लगा है। एक महीने में छह हजार दोपहिया वाहन बिके
पिछले एक महीने में करीब छह हजार दोपहिया वाहन बिके हैं। कारों की बिक्री भी निकी रही है। कई-कई महीने की वेटिग गाड़ियों की चल रही है।