Move to Jagran APP

भगोड़े को पकड़ने गई पुलिस पर भारी पड़ा परिवार, एएसआइ का सिर फोड़ा, होमगार्ड को दांतों से काटा

आरोपित पर 2012 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। जमानत पर आने के बाद से भगोड़ा था। मंगलवार को पुलिस उसे पकड़ने गई थी। पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ा उसने शोर मचा दिया। उसके परिवार ने पुलिस को घेरकर हमला कर दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 05:45 PM (IST)
भगोड़े को पकड़ने गई पुलिस पर भारी पड़ा परिवार, एएसआइ का सिर फोड़ा, होमगार्ड को दांतों से काटा
पुलिस ने आरोपित और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यमुनानगर, जेएनएन। धोखाधड़ी के केस में बेल जंपर को पकड़ने गांव सुढ़ैल में गए फर्कपुर थाना पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। एएसआइ दल सिंह व होमगार्ड अभिषेक को आरोपित व उनके परिवार के लोगों ने घेर लिया। उन पर ईंटों से वार किए। जिसमें एएसआइ दल सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं अभिषेक भी चोटिल हुआ है। हालांकि पुलिस टीम ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपित अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ की शिकायत पर आरोपित व उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

सुढैल निवासी अशोक कुमार पर वर्ष 2012 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद से ही वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। वर्ष 2016 में उसे भगौड़ा घोषित कर दिया गया। तबसे ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को फर्कपुर थाना पुलिस के एएसआइ दल सिंह को सूचना मिली थी कि इस समय अशोक अपने घर पर ही है। इस पर पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंच गए।

होमगार्ड को दांतों से काटा

पुलिस ने जैसे ही अशोक को पकड़ा, तो उसने शोर मचा दिया। तभी आरोपित के परिवार के रोेहित, जीतराम, हंपी, सरदारी, प्रीति, महिमा, महक व लवली आदि एकत्र हो गए और पुलिस टीमों को घेर लिया। इस दौरान एएसआइ दल सिंह के सिर पर ईंट से वार किया। वह नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए आए होमगार्ड अभिषेक को कई महिलाओं ने दांतों से काट खाया। इसके बावजूद टीम ने आरोपित अशोक कुमार को पकड़ा और उसे कार में डालकर वहां से निकले। जिसके बाद हमलावर भी वहां से फरार हो गए।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः कुरुक्षेत्र में उग्र हुए किसान, भाजपा सांसद की गाड़ी पर कर दिया हमला

यह भी पढ़ेंः कुरुक्षेत्र में प्रेम कथा का दर्दनाक अंत, पति की हुई मौत तो पत्नी ने लगा लिया मौत को गले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.