Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में आरोपित को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, एएसआइ व होमगार्ड की फाड़ी वर्दी

कुरुक्षेत्र के गांव में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। भाइयों के झगड़े में बारना गांव में आरोपित को पकडऩे गई थी टीम होमगार्ड को पीटा। पुलिस व आरोपितों के बीच तकरार के चलते आरोपित हुआ फरार।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 05:09 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में आरोपित को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, एएसआइ व होमगार्ड की फाड़ी वर्दी
कुरुक्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किया गया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाले गांव बारना में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान पहले तो आरोपितों ने टीम में शामिल पुलिकर्मियों से बहस की और अनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बाद में मामला बढऩे पर आरोपितों ने उनपर हमला कर दिया। सहायक उपनिरीक्षक व होमगार्ड कर्मी की वर्दी फाड़ दी। आरोपितों ने होमगार्ड कर्मी को भी पीटा। विवाद बढऩे पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। केयूके थाना पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक महाबीर ङ्क्षसह की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

सहायक उपनिरीक्षक महाबीर सिंह ने केयूके थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वे केयूके थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी रामस्नेही, होमगार्ड रमेश कुमार और चालक रोशनलाल के साथ बारना में 25 जून को दर्ज हुए मामले में आरोपित राजकिशन को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे। गांव में पहुंचकर उन्होंने गांव के चौकीदार बलवान सिंह को साथ लिया और आरोपित राजकिशन के घर पर रेड की। आरोपित राजकिशन रेड के समय घर पर ही था। पुलिस टीम को देखकर आरोपित भागने लगा तो दूसरे पुलिस कर्मचारियों की मदद से उसे पकडऩे लगे।

इस बीच राजकिशन की पत्नी पालो देवी ने फावड़े, लड़की संतोष व लड़के मनीष ने डंडों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पालो देवी ने उसकी वर्दी के कमीज के कालर को पकड़ लिया और मुंह पर मुक्का मारा। मनीष कुमार ने डंडे से मुख्य सिपाही रमेश कुमार के मुंह पर वार किया। पालो देवी, संतोष देवी, मनीष कुमार जोर जोर से चिल्लाने लगे। इस बीच मौका पाकर आरोपित राजकिशन वहां से फरार हो गया।

सहायक उपनिरीक्षक महाबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि पालो देवी, संतोष व मनीष ने उनके साथ मारपीट की, उनकी वर्दी भी फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामस्नेही ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक महाबीर ङ्क्षसह की शिकायत पर सभी आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.