पानीपत में एक और हत्या की वारदात, कमरे से सो रहे युवक को मार डाला
पानीपत के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में हत्या की वारदात सामने आई है। कमरे में सो रहे युवक की हत्या कर दी गई। तेजधार हथियार से उसे मारा गया। उसके शरीर में दस से ज्यादा घाव थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में एक के बाद एक हत्या और लूट की वारदात सामने आ रही हैं। राजीव कॉलोनी में युवक की हत्या के बाद अर्जुन नगर में भी एक युवक को मार डाला। वह अपनी पत्नी से अलग रहता था। उसके शरीर पर 10 से ज्यादा घाव मिले।
काबड़ी रोड अर्जुन नगर में मंगलवार रात कमरे में सो रहे युवक की को धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर आठ से ज्यादा गहरे घाव हैं। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। अर्जुन नगर के कर्ण सिंह पुलिस को शिकायत दी कि उसने किराये के लिए छह कमरे बना रखे हैं। इसमें से चार कमरे किरायेदारों को दे रखे हैं।
डेढ़ महीने से उत्तर प्रदेश के जिला शहजानपुर के ककरहा गांव का जगरूप (30) किराये पर रहता था। जगरूप अर्जुन नगर की धागा फैक्ट्री में काम करता था और मंगलवार रात आठ बजे ड्यूटी पर जाना था। वे ड्यूटी पर नहीं गया। बुधवार सुबह किरायेदार कल्लू ने घर आकर बताया कि जगरूप कमरे में चारपाई पर मृत पड़ा है।
मौके पर जाकर देखा तो धारदार हथियार के मुंह, गर्दन और सिर पर वार कर रखे थे। काफी खून बह चुका था। थाना माडल टाउन प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जगरूप शादीशुदा था। पत्नी अलग रह रहती है। उसका एक भाई पुरेवाल कालोनी में रहता था। हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।