Move to Jagran APP

अंबाला सिविल अस्पताल में नहीं मिल रहा इलाज, 15 दिनों से गर्भवती महिलाओं का नहीं हुआ आपरेशन

अंबाला सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। नागरिक अस्पताल में तैनात सर्जन के पास पहुंचे मरीजों में 2326 का आपरेशन होना था। इसमें मार्च से जुलाई के बीच 1604 और अगस्त से अक्टूबर के बीच 1322 मरीजों का आपरेशन किया जाना था।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 04:45 PM (IST)
अंबाला सिविल अस्पताल में नहीं मिल रहा इलाज, 15 दिनों से गर्भवती महिलाओं का नहीं हुआ आपरेशन
अंबाला सिविल अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज।

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला के नागरिक अस्पताल में रोजाना 8 से 12 गर्भवती महिलाओं का आपरेशन होता था वहीं अब यहां 15 दिसंबर के बाद से कुछेक को छोड़ किसी भी गर्भवती महिला का आपरेशन नहीं हुआ। पथरी, हार्निया, गांठ सहित हड्डी का आपरेशन कराने वालों को छह महीने का इंतजार करना पड़ा। नागरिक अस्पताल में तैनात सर्जन के पास पहुंचे मरीजों में 2326 का आपरेशन होना था। इसमें मार्च से जुलाई के बीच 1604 और अगस्त से अक्टूबर के बीच 1322 मरीजों का आपरेशन किया जाना था।

loksabha election banner

डाक्टरों के छुट्टी और अवकाश पर होने की वजह से मरीजों को आगे की तिथि दी जाने लगी। अब स्थिति यह हो गई कि अस्पताल के इमरजेंसी स्थित माइनर आपरेशन थियेटर (एम ओटी) में चोट लगने से लेकर छोटे घाव के टांके लगा दिए गए। इसके बाद करीब 126 मरीजों का आपरेशन किया जाना था, जिसे अभियान चलाकर अस्पताल के सर्जन ने 3 महीने में रिकार्ड आपरेशन करके पूरा करने का दावा किया गया है। बावजूद आज भी मरीज अस्पताल में आपरेशन कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

ओटी में रोजाना 8 से 10 घंटे चला आपरेशन

नागरिक अस्पताल के तीन चिकित्सकों को अभियान चलाकर पेंडिंग आपरेशन को जल्द से जल्द पूरा कराना होगा। हालांकि सर्जन डा. तुलित छाबड़ा, डा. पूजा शर्मा और डा. अभिषेक ने दो महीने के भीतर लगातार 8 से 10 घंटे तक पेंडिंग आपरेशन करके स्थिति को सामान्य स्थिति में पहुंचाने में जुटे हैं।

आपरेशन के लिए 15 दिन आगे की मिल रही तिथि

अब सर्जन के पास आने वाले पथरी, हार्निंया, गांठ सहित हड्डी के आपरेशन करने के लिए 15 दिन आगे की तिथि दी जा रही है। डा. तुलित छाबड़ा बताते हैं कि कोरोना काल में बंद आपरेशन को अभियान चलाकर पूरा कर दिया है। अब वह सभी मरीज स्वस्थ हैं। 1 जनवरी 2022 के बाद से आपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को 15 दिन बाद आपरेशन की तिथि तय करके अस्पताल बुलाया जा रहा है।

ओटी के रजिस्टर से हो रहा मिलान

मरीज को आपरेशन कराने की सलाह पर संपूर्ण विवरण आपरेशन थियेटर (ओटी) के रजिस्टर में दर्ज हुआ। आपरेशन थियेटर के स्टाफ ने आपरेशन हो चुके मरीजों और पेंडिंग चल रहे केस का मिलान करना शुरू कर दिया। अप्रैल से लेकर नवंबर तक के पेंडिंग आपरेशन को पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.