युवती से छेड़खानी, स्वजनों ने विरोध किया तो उन्हीं पर हमला कर दिया, 14 पर एफआइआर
पानीपत में अपराध। एक तो युवती से छेड़खानी की परिवार ने जब उल्हाना दिया तो उन्हीं से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। मामला कच्चे कैंप का।
पानीपत, जेएनएन। महिला को बार-बार अश्लील इशारा कर रहा था। गाली भी देने लगा। जब इसका विरोध किया तो बवाल हो गया। आरोपित ने अपने स्वजनों के साथ मिलकर गोलियां चला दीं। सात लोगों को डंडों व हॉकी से पीटा। मामला कच्चे कैंप का है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
कच्चा कैंप निवासी ने पुलिस को शिकायत दी कि गत रात्रि वह बेटी व पत्नी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी ध्रुव शर्मा एक अन्य युवक हिमाशु शर्मा के साथ आया। बेटी की ओर अश्लील इशारा करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज कर भाग गए। वह, बेटी, भाई, भाभी व स्वजन के साथ उल्हाना देने ध्रुव के घर गए।
घर में किया फायर
ध्रुव की मां मंजू ने उनके साथ गाली-गलौज की। ध्रुव ने उस पर तलवार से और हिमांशु ने हॉकी से हमला किया। इस दौरान ध्रुव का मामा काला शाह अपने दस साथियों के साथ आया और सचिन पर फायर कर दी। सचिन के सिर पर गोली लगी।अन्य आरोपितों ने डंडों से पिता राज तिलक और चाचा ललित को डंडों से पीटा।
हथियार लहराकर भागे
इसके बाद आरोपित हथियार लहराते हुए भाग गये। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। इस बारे में मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सचिन के सिर पर गोली लगी है या नहीं इसकी डॉक्टर से राय ली जाएगी।
पहले भी चुकी हैं ऐसी वारदात
कच्चा कैंप और मॉडल टाउन में पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं। एक युवती से छेड़खानी हुई? थी। स्वजनों ने विरोध किया तो उनकी ही पिटाई कर दी। इसी तरह मॉडल टाउन में कुछ दिन पहले राह चलते छेड़खानी हुई। आरोपित फरार हो गए।