Move to Jagran APP

यमुना नदी पर नहीं कराई सफाई

यमुना नदी पर छठ पूजा पर्व को लेकर प्रवासी लोगों ने सोमवार को साफ सफाई अभियान शुरू किया। यमुना नदी पर छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। घाट पर गंदगी फैली हुई हैं। खुद प्रवासी दीनानाथ व यमुना सुधार समिति सद्भावना युवती मंडल ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली के सदस्य यमुना किनारे पहुंचे और साफ सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 08:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 08:19 PM (IST)
यमुना नदी पर नहीं कराई सफाई
यमुना नदी पर नहीं कराई सफाई

संवाद सहयोगी, सनौली : यमुना नदी पर छठ पूजा पर्व को लेकर प्रवासी लोगों ने सोमवार को साफ सफाई अभियान शुरू किया। यमुना नदी पर छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। घाट पर गंदगी फैली हुई हैं। खुद प्रवासी दीनानाथ व यमुना सुधार समिति, सद्भावना युवती मंडल, ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली के सदस्य यमुना किनारे पहुंचे और साफ सफाई अभियान चलाया गया। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल ने बताया कि सरकार को गंगा की तरह यमुना नदी पर भी साफ सफाई अभियान चलाना चाहिए। यमुना किनारे स्थित मंदिर के पंडित सुभाष गिरी महाराज ने कहा कि यमुना नदी पर स्नान व दान करने से पुण्य के भागी बनते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.