Move to Jagran APP

छेड़खानी का विरोध किया तो महिला के चेहरे पर तेजाब फेंका

पानीपत देशराज कालोनी में कंबल फैक्ट्री से काम करके सोमवार शाम करीब 6

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:42 AM (IST)
छेड़खानी का विरोध किया तो महिला के चेहरे पर तेजाब फेंका
छेड़खानी का विरोध किया तो महिला के चेहरे पर तेजाब फेंका

जागरण संवाददाता, पानीपत : देशराज कालोनी में कंबल फैक्ट्री से काम करके सोमवार शाम करीब 6:30 बजे घर लौट रही महिला के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। वारदात फैक्ट्री से 10 मीटर दूर हुई है। दोनों आरोपित पहले ही फैक्ट्री के पास करीब 30 मिनट पहले से बिना नंबर की बाइक पर बैठे थे और मंकी कैप लगाए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान नहीं दिया है, जबकि उनके पति ने मीडिया को बताया कि पत्नी के साथ छेड़खानी कर तेजाब डाला गया है। तीन युवकों ने चार महीने पहले भी पत्नी के साथ छेड़खानी की थी।

loksabha election banner

किला थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि वह और उसकी 35 वर्षीय पत्नी अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं। उसके तीन बेटे हैं। सुबह नौ बजे वह और पत्नी फैक्ट्री चले गए थे। बेटे ने फोन कर बताया कि फैक्ट्री के बाहर दो युवकों ने मां के साथ छेड़खानी की और फिर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उसने मजदूरों की मदद से पत्नी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया। पत्नी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि महिला का माथा, चेहरा व दाई आंख का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ है। हाथों पर भी एसिड के छींटे पड़े हैं।

पति ने तीन युवकों पर शक जताया

किला थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। महिला के पति ने बताया है कि चार महीने पहले पत्नी के साथ तीन युवकों ने झगड़ा किया था। तब किला थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शक है कि उन्हीं युवकों ने पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंका है। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि जिन युवकों से झगड़ा हुआ था, उन्हें पहचानती है। एसिड फेंकने वाले वे युवक नहीं थे। मजदूर ने दी तेजाब फेंकने की जानकारी

ठेकेदार कासिम ने बताया कि तीन महीने से राजीव कालोनी की एक महिला उसके पास फैक्ट्री में काम करती है। छुट्टी के बाद महिला 6:30 बजे घर जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने महिला का पीछा किया और चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। एक मजदूर दौड़कर उसके पास आया और वारदात की जानकारी दी। वे मौके पर पहुंचा तो लोग महिला पर पानी डाल रहे थे। महिला दर्द से बिलबिला रही थी। उसने महिला को अस्पताल भिजवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.