शौच के बहाने रिमांड से भागा चोरी का आरोपित, गन्नों के खेत में जाकर छिपा
हरियाणा के अंबाला में शौच के बहाने चोरी का आरोपित फरार हो गया। चोरी के आरोपित का रिमांड लेकर आ रही पुलिस। जवानों को धक्का मारकर गन्ने के खेत में छिपा। पुलिस कर्मचारियों ने खेत में आरोपित का पीछा किया।

बराड़ा (अंबाला), संवाद सहयोगी। अंबाला में आरोपित रिमांड से फरार हो गया। चोरी के आरोपित ने शौच का बहाना बनाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला। आरोपित गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। पुलिस ने उसकी तलाश की। इसके बाद वह पकड़ में आया।
पीर की मजार का गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी करने के आरोपित साबिर अली निवासी रवि कालोनी शाहाबाद कुरुक्षेत्र पुलिस के जवानों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने भी पीछा करते हुए आरोपित को गन्ने के खेत से दबाेच लिया। आरोपित पर पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साबर अली उर्फ सोनू को पुलिस ने चोरी के केस में गिरफ्तार किया था।
आरोपित को 26 जनवरी 2022 को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया था। आरोपित को वापस लेकर बराड़ा आ रहे थे। गांव अधोई के पास आरोपित साबर अली ने कहा कि उसके पेट में दर्द है और उसे दस्त लग रहा है। उसे शौच के लिए जाना है। गाड़ी रोक कर आरोपित को शौच जाने दिया, जबकि साथ में सिपाही विपिन व प्रीतम सिंह को भी भेजा। इसी दौरान आरोपित ने दोनों पुलिस कर्मचारियों को धक्का दिया और पास के ही गन्ने के खेत में छिप गया। यह देखकर पुलिस के भी हाथ पांच फूल गए।
अन्य साथियों को भी इस बारे में सूचना दी, जबकि पुलिस ने गन्ने के खेत में आरोपित की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपित को गन्ने के खेत से ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिस चोरी के केस में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, उसकी शिकायत 5 दिसंबर 2021 को प्रवीण अली ने दी थी। प्रवीण ने पीर की मजार के पास माथा टेकते श्रद्धालु ने आरोपित को गुल्लक तोड़कर नकदी चुराते हुए देखा था। तभी से पुलिस आरोपित की तलाश में थी। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Edited By Anurag Shukla