Move to Jagran APP

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

शादी की नीयत से किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपित बिहार के जिला समस्तीपुर के चकपहाड़ गांव के ब्रिजेश को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:05 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जासं, पानीपत : शादी की नीयत से किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपित बिहार के जिला समस्तीपुर के चकपहाड़ गांव के ब्रिजेश को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया। वह पानीपत के देव नगर में रह रहा था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी कमलजीत ने जागरण को बताया कि 17 फरवरी को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 साल की बेटी घर से लापता है। आरोपित ब्रिजेश को काबू किया है। ब्रिजेश ने बताया कि वह किशोरी को शादी की नीयत से बहका-फुसलाकर एक मंदिर में ले गया और शादी कर ली। मार्च में सोनीपत की सिक्का कालोनी में किराये पर रहने लगा। शुक्रवार को वह किशोरी को पानीपत बस स्टैंड पर छोड़ने आया था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

loksabha election banner

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जासं, पानीपत : किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित पुलिस लाइन के पास रहने वाले छत्तीसगढ़ के जिला झांझगीर के सलनी गांव के उत्तरा सिंह को पुलिस ने सिवाह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को उत्तरा सिंह पुलिस लाइन के पास से 14 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से बहका-फुसलाकर पंजाब ले गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.