Move to Jagran APP

यमुनानगर में नशीला पदार्थ दे किया दुष्‍कर्म, अश्‍लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

यमुनानगर में एक महिला से दुष्‍कर्म किया गया। आरोपित युवक ने कोल्‍ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद अश्‍लील फोटो भी ले ली। बाद में वायरल करने की धमकी देकर शादी से भी मुकर गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 02:23 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 02:23 PM (IST)
यमुनानगर में नशीला पदार्थ दे किया दुष्‍कर्म, अश्‍लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
यमुनानगर में महिला से दुष्‍कर्म की वारदात।

यमुनानगर, जेएनएन। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप उसके गांव के ही एक युवक पर लगा है। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और महिला का तलाक भी करा दिया। अब आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। मामले में आरोपित व उसके परिवार के लोगों पर केस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला की वर्ष 2013 में शादी हुई थी। शादी से उसे एक बेटा भी है। उसका पति व ससुराल वालों के साथ विवाद हो गया था। जिस पर वह मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान पड़ोस का ही युवक उससे बातें करने लगा। 

वर्ष 2017 में आरोपित युवक ने उसे पारिवारिक मुद्दों पर बात करने के लिए बुलाया। वह उसे अपनी दुकान में लेकर गया। आरोप है कि वहां पर उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील तस्वीरें ली। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। जिस वजह से वह चुप रही। 

आरोपित उसके बेटे को भी जान से मारने की धमकी देता था। बाद में आरोपित ने उससे कुछ कागजों पर डरा धमकाकर साइन कराए। बाद में पता लगा कि यह तलाक के कागजात थे। इस तरह से आरोपित युवक ने उसका पति से तलाक करा दिया। 

इसके बाद महिला बिलासपुर में किराये पर कमरा लेकर बेटे सहित रहने लगे। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपित व उसके परिवार के सदस्य कमरे पर आए और गाली गलौज की। महिला को जातिसूचक शब्द कहे। आरोपित युवक ने भी शादी से इंकार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.