घर में घुसकर पहले हाथापाई, फिर चाकू से गोदकर हत्या
अंबाला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर एक व्यक्त्ति की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उससे हाथापाई हुई। वारदात नारायणगढ़ के बड़ागांव का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में गाय बेचने से मना करने से उठा विवाद एक व्यक्ति की घर से घुसकर चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में दो युवक घायल हो गए।
पुलिस ने रविंद्र कुमार निवासी बड़ागांव की शिकायत पर मोनू, नरपत, रणजौर सिंह, हुसनपाल, चौहल सिंह, परमाल, हैप्पी उर्फ विशपाल, रणदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाइ शुरु कर दी है। आरोपितों द्वारा किए गए हमले में हेम सिंह निवासी बड़ागांव की मौत हो गई।
शिकायत में रविंद्र कुमार ने बताया कि परमाल सिंह निवासी बड़गांव उसके घर पर आया और कहा कि वह उनकी गाय खरीदना चाहता है। इस पर उन्होंने गाय बेचने से मना कर दिया। इसी पर परमाल के साथ बहसबाजी हुई, जबकि हाथापाई में उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के परिजन आए और बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। वह इसके बाद नारायणगढ़ पहुंच गया, जबकि परमाल तलवार लेकर उसका पीछा करता रहा।
उन्होंने बताया कि शाम को वह अपने घर आ रहा था, तो परमला नने उसके घर पर आकर उस पर हमला किया, जबकि उसकी पत्नी पूजा के साथ भी गाली गलौच की और घर में घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर परमाल वापस चला गया। इसके बाद वह अपने साथियों के संग हथियारों से लैस होकर आया और घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में रविंद्र पर चाकू से वार किए गए, जबकि अंकुश को डंडों से पीटा। इसके साथ ही उसके चाचा हेम सिंह पर भी चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गया और मौके पर ही गिर गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया तो लोग इकठ्ठा हो गए।
आरोपित उनको जान से माने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद घायलों को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर हेम सिंह को डाक्टरों ने चैक किया और मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी