पटाखे की चिगारी से फैक्ट्री में आग
देशराज कॉलोनी स्थित डाबर वेस्ट फैक्ट्री में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जल गया। घटना रविवार रात आठ बजे की है। फायरकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : देशराज कॉलोनी स्थित डाबर वेस्ट फैक्ट्री में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जल गया। घटना रविवार रात आठ बजे की है। फायरकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
फैक्ट्री मालिक पुनीत ने बताया कि श्मशान के पास उनकी फैक्ट्री है। रविवार को दिवाली के कारण छुट्टी होने फैक्ट्री बंद थी। रात आठ बजे के करीब पड़ोसी ने फोन कर बताया की फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। वो मौके पर पहुंचे तो आग लगी हुई थी। फायर कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे और ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
जैसे ही आग लगी तो वो बढ़ती चली गई। आग से लोग डर गए। फैक्ट्री में आग की खबर व फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई।