Move to Jagran APP

बरसत रोड कमेटी भी 15 फीट का रावण दहन करेगी

जागरण संवाददाता पानीपत श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड ने भी दशहरा पर्व छोटे स्तर पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:55 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 06:55 AM (IST)
बरसत रोड कमेटी भी 15 फीट का रावण दहन करेगी
बरसत रोड कमेटी भी 15 फीट का रावण दहन करेगी

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड ने भी दशहरा पर्व छोटे स्तर पर मनाने का फैसला लिया। प्रधान भीम सचदेवा की अध्यक्षता में हर्ष गार्डन में हुई बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सरकार के निर्देशानुसार दशहरा पर्व मनाने पर सहमति दी। हनुमान चालिसा के पाठ के साथ शुरू हुई बैठक में एक वर्ष लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इससे पहले सनौली रोड कमेटी ने भी इसी तरह का फैसला किया था। रावण का 15 फीट का एक ही पुतला दहन कर दशहरा पर्व केवल परंपरा रूप में मनाने का फैसला लिया गया। प्रधान भीम सचदेवा ने सभी हनुमान सभाओं व धार्मिक संस्थाओं से अपील की कि वे अपने मंदिरों में अपने स्थानों पर ही बैठकर अपने व्रत का पालन करें। हनुमान स्वरूप धारण न करें। स्वरूप धारण कर परिक्रमा करने न जाएं।

loksabha election banner

भीम सचदेवा का एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ा

भीम सचदेवा का इस वर्ष दशहरा कमेटी के प्रधान पद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दशहरा कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की। बैठक में मौजूद रहे : सुभाष गुलाटी, सुनील थम्मन, भूषण मदान, हरीश अरोड़ा, मनोहर शर्मा, सुनील चोपड़ा, हरबंस आनन्द, राधेश्याम नासा, सुभाष बठला, रजिद्र ग्रोवर, दिनेश खुराना, रमेश सतीजा, प्रतीम बत्रा, अमर मिगलानी, महेंद्र कवात्रा, अशोक कालड़ा, सुंदर वधवा, महेंद्र कवात्रा, अशोक कालड़ा, राज कुमार जैन, भीम सैन, अनिल चुघ, महेंद्र खत्री, कपिल भटनागर, जगदीश आहूज, हरीश मल्होत्रा, राममेहर कौशिक मौजूद रहे।

दशहरा कमेटी का इतिहास

श्रीराम दशहरा कमेटी का गठन 23 अगस्त 2009 को किया गया। दशहरा कमेटी का गठन इसी लिए किया गया कि सेक्टर 13-17, अंसल व आसपास की कॉलोनियों के लोगों दशहर पर्व के लिए दूर-दूर जाना पड़ता था। पहले प्रधान भीम सचदेवा बनाए गए। इसके बाद 2014 में कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए किया गया। 2014 में भीम सचदेवा ही प्रधान बनाए गए। वर्ष 2017 में भी वे सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए। अभी भीम सचदेवा की दशहरा कमेटी के प्रधान बनते आ रहे हैं।

वर्ष 2011 में सीसीटीवी कैमरे ग्राउंड में लगाए, नासिक के ढोल बजे। 2012 मे दशहरा स्थल पर एंबुलेंस सहित चिकित्सक टीम की व्यवस्था की गई। 2014 में वाकी टाकी सिस्टम से कार्यकर्ता लैस किए गए। 2016 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहन दिया गया। स्वच्छ भारत अभियान चलाया। 2017 में ड्रोन की व्यवस्था की गई। किन्नर समाज को सम्मानित किया गया। 2018 में दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.