आइटीआइ में रिक्त हैं 992 सीटें, ओपन काउंसिलिग से लें प्रवेश
जागरण संवाददाता पानीपत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य डा. कृष्ण कु
जागरण संवाददाता, पानीपत : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले की सभी राजकीय आइटीआइ में अभी भी 992 सीटें खाली हैं। अब 28 अक्टूबर को रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिग से प्रवेश किए जाएंगे। जिले की सभी राजकीय आइटीआइ में 1512 सीटें हैं, जिनमें से 520 सीटों पर ही दाखिला हुआ है। 29 अक्टूबर को तीसरे चरण की काउंसिलिग के लिए सीटें अलॉट की जाएंगी। 29 और 30 अक्टूबर को अलॉट सीटों के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। 29 अक्टूबर से दो नवंबर तक सही प्रमाण पत्र वाले विद्यार्थियों की फीस जमा कराई जाएगी। सीटें रिक्त रहने पर पांच नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी कहां कितनी सीटें रिक्त
पानीपत आइटीआइ : 543
बापौली आइटीआइ : 101
बराना आइटीआइ : 17
समालखा आइटीआइ : 56
पानीपत आइटीआइ महिला : 81
पाथरी आइटीआइ : 35
नौल्था आइटीआइ : 91
मतलौडा आइटीआइ : 68 ।