Move to Jagran APP

मकान दिलाने का झांसा देकर विधवा से हड़पे 8.30 लाख

काबड़ी रोड अर्जुन नगर में विधवा से मकान दिलाने के नाम पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 01:43 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 01:43 AM (IST)
मकान दिलाने का झांसा देकर विधवा से हड़पे 8.30 लाख
मकान दिलाने का झांसा देकर विधवा से हड़पे 8.30 लाख

जागरण संवाददाता, पानीपत : काबड़ी रोड अर्जुन नगर में विधवा से मकान दिलाने के नाम पर 8.30 लाख रुपये हड़प लिए गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

prime article banner

संजय कॉलोनी की शांति देवी ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को दी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी 2013 को उसने उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के गांव दुलाना निवासी हाल पता अर्जुन नगर के विजय, मोहित, पूनम, सीमा, प्रेमवती से मकान का 7.30 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसमें बिहोली के घनश्याम, नफे ¨सह और विजय का मौसा अर्जुन नगर निवासी तेजपाल उर्फ राणा गवाह थे। इन्हीं के सामने उसने 3 लाख रुपये बयाना के दिए थे। मकान की रजिस्ट्री 3 मई 2013 को करवाना तय हुआ था। इसके बाद उक्त आरोपितों की रजामंदी से रजिस्ट्री की तारीख 3 सितंबर को तय कर दी गई। बयाना की राशि बढ़ाकर 5.50 लाख रुपये कर दी गई। वह तय तारीख को तहसील में गई, लेकिन आरोपितों ने उसके नाम रजिस्ट्री नहीं कराई। घनश्याम ने कहा कि अभी रजिस्ट्री बंद है। इसलिए उन्होंने 11 नवंबर को फुलपेमेंट एग्रीमेंट उसके नाम करा दिया। इसकी एवज में उससे एक लाख रुपये और ले लिए। उसे 24 नवंबर 2016 तक मकान का कब्जा नहीं दिया। उसने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी तो घमश्याम ने 24 नवंबर 2016 का समय मांगा। घनश्याम का जिम्मेदार न्यू आरके पुरम कॉलोनी का बलिंद्र बना। वह 22 जुलाई 2018 को मकान का कब्जा लेने के लिए गई तो आरोपितों ने उसे धमकी दी कि दोबारा आई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। उसे झूठे केस में फंसा देंगे।

तेजपाल ने कहा कि उसकी राजनीतिक पहुंच है। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। उसके रुपये हड़प लिए गए हैं। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.