Move to Jagran APP

द मिलेनियम स्कूल के 51 विद्यार्थियों ने किया लोकसभा का भ्रमण

लोकसभा में बैठकर राजनीति की जानकारी हासिल करना खास महत्व रखता है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को द मिलेनियम स्कूल के 51 विद्यार्थियों को लोकसभा सत्र के एक दिवसीय भ्रमण के लिए ले जाया गया। विद्यार्थियों ने सांसद में बने संग्रहालय का भ्रमण कर सांची स्तूप, संविधान की हस्तलिखित प्रतिलिपि और 1946 की लोकसभा की प्रतिकृति देखी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 06:24 AM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 06:24 AM (IST)
द मिलेनियम स्कूल के 51 विद्यार्थियों ने किया लोकसभा का भ्रमण
द मिलेनियम स्कूल के 51 विद्यार्थियों ने किया लोकसभा का भ्रमण

जागरण संवाददाता, पानीपत : लोकसभा में बैठकर राजनीति की जानकारी हासिल करना खास महत्व रखता है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को द मिलेनियम स्कूल के 51 विद्यार्थियों को लोकसभा सत्र के एक दिवसीय भ्रमण के लिए ले जाया गया। विद्यार्थियों ने सांसद में बने संग्रहालय का भ्रमण कर सांची स्तूप, संविधान की हस्तलिखित प्रतिलिपि और 1946 की लोकसभा की प्रतिकृति देखी।

loksabha election banner

प्रधानाचार्या अमिता कोचर ने बताया कि विद्यार्थियों ने महान नेताओं की प्रतिमाओं के साथ बैठकर पुरानी लोकसभा को अनुभव किया। डांडी मार्च की थ्री डी फिल्म दिखाई गई।

सन् 1947 में जवाहर लाल नेहरू के आजादी के बाद दिए गए प्रथम भाषण को सुनाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को दर्शक दीर्घा से लोकसभा का सत्र दिखाया गया। विद्यार्थियों ने आतंकवाद, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों दिग्गज नेताओं को बहस में हिस्सा लेते देखा। विद्यार्थियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और परेश रावल जैसे नेताओं से भी भेंट की। विद्यार्थियों का हेडमास्टर रूपेश कुमार, अध्यापक दीपमाला, श्वेता व कविता अरोड़ा ने मार्गदर्शन किया। अनुभव यादगार रहा, जीवंत दिखे फिल्मी पात्र

लोकसभा भ्रमण से लौटे प्राक्षी गोयल, भव्या पुनानी, भाविका बेदी, नित्यम गुप्ता, हिमानी अरोड़ा, मान्या वधवा, सारा दहिया, अलीशा गोयल विद्यार्थियों ने इसे यादगार अनुभव बताया। भाषण सुनने के बाद ऐसा लगा जैसे आज आजादी के बाद पहली सुबह हमारे सामने साकार हुई है। वहीं डांडी यात्रा की थ्री डी फिल्म देखकर ऐसा लगा, जैसे फिल्म के सभी पात्र हमारे बीच में ही मौजूद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.