हरियाणा में कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए बदला प्लान, पहुंची 5.85 लाख डोज
Haryana Coronavirus Update हरियाणा में कोविशील्ड की 5.85 लाख डोज कुरुक्षेत्र के प्रदेश स्तरीय सेंटर में पहुंची है। अब यहां से दूसरे जिलों में डोज भेजना शुरू किया जाने लगा है। 20 हजार डोज केवल कुरुक्षेत्र के लिए जारी की गई है।
कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। Haryana Coronavirus Update: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन की 5.85 लाख डोज आ गई हैं। ये सभी डोज कोविशील्ड की हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन को देखते हुए दूसरी डोज छह से आठ सप्ताह में लगाने का फैसला लिया है। पहले यह चार सप्ताह में लगाई जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका शेड्यूल जारी किया। वैक्सीनेशन कराने वालों को भी इसकी जानकारी देने लगे हैं।
कुरुक्षेत्र में दवाइयों का प्रदेश स्तरीय स्टोर बनाया गया है। कोरोना की वैक्सीन इसी स्टोर में आती है। पहली खैप स्टोर में रखी गई थी और यहां से प्रदेश के अन्य जोन में डोज भेजी गई थी। पिछले दिनों वैक्सीन कम हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार रात को 5.85 लाख कोविशील्ड की डोज पहुंची। इसमें 20 हजार डोज कुरुक्षेत्र जिले के लिए हैं। यहां से दूसरे जिलों में वैक्सीन ले जाना शुरू कर दी हैं। विदित है कि 16 जनवरी को जिले सहित प्रदेश में वैक्सीनेशन शुरू की थी।
वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी जरूरी
कोरोना की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ङ्क्षसह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के 42 दिन बाद एंटीबॉडी बनती है। इसलिए बचाव के लिए मास्क पहनना, सैनिटाइज करना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है। इनको लोगों को खुद अपनाना होगा।
को-वैक्सीन की सप्लाई अभी नहीं
प्रदेश में फिलहाल को-वैक्सीन नहीं है। पहली खैप में कुछ वैक्सीन आई थी। इसके बाद को-वैक्सीन नहीं आई है। को-वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को दूसरी डोज नहीं लग पाई है। जबकि कोविशील्ड की खैप कई बार आ चुकी है। अब सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में कार्यस्थल पर वैक्सीन की तैयारी भी कर दी है।
कोविशील्ड की 5.85 लाख डोज स्टोर में आई हैं। इसमें 20 हजार डोज कुरुक्षेत्र के लिए जारी की गई हैं। बाकी डोज संबंधित जिलों में देनी शुरू कर दी हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज अब छह से आठ सप्ताह में दी जाएगी।
डा. सुखबीर सिंह, जिला सिविल सर्जन।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें