Move to Jagran APP

पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर 35 हजार खर्च किए, अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाए

जागरण संवाददाता, पानीपत: ईदगाह कालोनी से सात जून से अपहृत किशोरी को ढूंढने के लिए पीड़ित परि

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:00 AM (IST)
पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर 35 हजार खर्च किए, अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाए
पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर 35 हजार खर्च किए, अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाए

जागरण संवाददाता, पानीपत: ईदगाह कालोनी से सात जून से अपहृत किशोरी को ढूंढने के लिए पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर 35 हजार रुपये खर्च कर डाले। इसके बावजूद किशोरी व अपहरणकर्ता को पुलिस ढूंढ नहीं पाई। इससे आहत पीड़ित परिवार व कालोनी के लोगों ने सोमवार को साढ़े चार घंटे तक मॉडल टाउन चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद डीएसपी आत्माराम हरकत में आए। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दो दिन में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तभी मामला शांत हुआ।

loksabha election banner

ईदगाह कालोनी की एक महिला ने बताया कि 13 जून की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रही थी। आरोप है कि तभी ईदगाह कालोनी में किराये पर रहने वाले रोशन ने उसकी 14 वर्षीय बेटी क ा अपहरण कर लिया। फिर कार से शौदापुर व अन्य कई जगहों पर ले गया। इस अपहरण में रोशन का साथ गांधी कालोनी के छोटा, जितेंद्र, गौरव, गोलू, सुनील और आशू व ईदगाह कालोनी की तीन लड़कियों ने दिया। 14 जून को पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

पुलिस ने रोशन की मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि रोशन किशोरी को लेकर उसके मध्य प्रदेश के जिला उमरिया के गांव फरकुरी गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने दस रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से गाड़ी की और पुलिसकर्मियों के साथ उसका दामाद 15 जून को मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुआ। शनिवार सुबह टीम फरकुरी आठ बजे पहुंची। इससे दो घंटे पहले ही भनक लगते ही रोशन वहां से फरार हो चुका था। महिला ने बताया कि गाड़ी के किराये से 21 हजार और 14 हजार रुपये पुलिसकर्मियों व उनके साथ गए लोगों पर खर्च हो गए। इसके बावजूद उसकी बेटी का भेद नहीं लगा है। इसी से खफा होकर पीड़ित परिवार व ईदगाह कालोनी के लोगों ने मॉडल टाउन चौकी को घेरा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीएसपी आत्माराम ने मौके पर पहुंचकर लोगों का आश्वासन दिया कि आरोपी को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही लोग शांत हुए।

आरोपी युवक दे रहा है धमकी

महिला ने आरोप लगाया कि गांधी कालोनी का छोटा घर आकर उन्हें धमकाता है कि पुलिस रोशन को क्यों ढूंढ रही है। वह डरने वाला नहीं है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इससे वह और उसके परिजन सहमे हुए हैं।

वर्जन

किशोरी के अपहरण करने के आरोपी रोशन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें रोशन को ढूंढ़ रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आत्माराम, डीएसपी शहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.