अंसल में मई 2021 तक बनेगा 33 केवी का पावर हाउस
जागरण संवाददाता पानीपत अंसल में रहने वाले लोगों को 33 केवी पावर हाउस मई 2021 तक मिल ज
जागरण संवाददाता, पानीपत : अंसल में रहने वाले लोगों को 33 केवी पावर हाउस मई 2021 तक मिल जाएगा। टेंडर लगाने से पहले सारे कागजात रोहतक हशविप्रा कार्यालय में वीरवार को जमा करा दिए है। पावर हाउस लगाने की बाधाएं अब दूर हो गई है।
अंसल में पावर कट की समस्या गंभीर है। घंटों बिजली गुल रहती है। स्थिति में पहले से काफी सुधार हुआ है। लेकिन कट लगने का सिलसिला थमा नहीं है। आरडब्ल्यूए के प्रधान महावीर छिल्लर ने बताया कि वीरवार को वाइस प्रेसिडेंट सुरेश बंसल के साथ हशविप्रा एक्सईएन से मुलाकात करने रोहतक गए। पावर हाउस को लेकर उनसे चर्चा हुई। अंसल से मांगे गए सभी कागजात उन्होंने पूरे करवा दिए। प्रधान ने बताया कि हशविप्रा एक्सईएन ने एक सप्ताह में टेंडर तैयार करने का आश्वासन दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में 4-5 महीने का समय लगेगा। अंसल से यूएचबीवीएन के गाइडलाइन के अनुसार इससे पहले सिविल वर्क दुरुस्त करना है। नियमित कट से तभी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पावर हाउस के लिए मई 2021 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अंसल में 33 केवी का पावर हाउस बन जाने के बाद बिजली कट से निजात मिलेगी।
11 केवी में फाल्ट : अंसलवासियों ने बताया कि बी ब्लॉक के 11 केवी केबल में शाम 7 बजे के करीब फाल्ट आ गया। फाल्ट दूर करने के बाद देर शाम सेवाएं चालू कर दी गई।