इटली का ताला भी न बचा पाया 30 लाख की चोरी, प्रोफेशनल चोरों ने तसल्ली से घर को खंगाला
एक्सपोर्टर विनोद बंसल परिवार के साथ वृंदावन गए थे। तीन बदमाशों ने 63 मिनट में तीन ताले तोड़ मकान को खंगाल डाला। चोर करीब 30 लाख की चोरी कर गए।
पानीपत, जेएनएन। मॉडल टाउन में तीन बदमाशों ने एक्सपोर्टर के बंद मकान में 30 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दो लाख रुपये, एक लाख रुपये की विदेशी मुद्रा, सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण चुरा लिये। वृंदावन से लौटने पर परिवार को वारदात का पता चला। पुलिस ने बदमाशों के ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट लिए हैं। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीन बदमाश रिकॉर्ड हो गए।
मॉडल टाउन के विनोद बंसल की ओल्ड इंड्रस्टी एरिया में हैंडलूम की फैक्ट्री है। उनका कई देशों में एक्सपोर्ट का काम है। विनोद ने बताया कि वह 21 फरवरी को पत्नी और दोनों बेटों के साथ वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन के लिए गए थे। घर पर ताला लगा था। 23 फरवरी को दोपहर दो बजे घर वापस लौटे तो मेन गेट का ताला लगा मिला, लेकिन अंदर के सभी ताले टूटे मिले। यह देख विनोद की पत्नी रोने लगीं। जांच-पड़ताल की अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नकदी, एक लाख रुपये की विदेशी करंसी, डायमंड के तीन सेट, सोने की दो चेन, सोने की चार चूडिय़ां, चार अंगूठी, तीन सिक्के, चार बाली, एक सेट, एक लॉकेट, डायमंड की अंगूठी, चांदी का सिक्का चोरी मिला। सामान की कीमत 30 लाख रुपये है।
विनोद ने मॉडल टाउन चौकी में सूचना दी। पास में अशोक गोयल के मकान में लगे सीसीटीवी से पुलिस ने फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दीहै।
प्रोफेशनल थे चोर, तोडऩे के स्थान पर मोड़े ताले
मैन गेट का ताला न तोड़कर गेट फांदकर बदमाश घर में घुसे। इसके बाद अंदर के गेट पर लगे ताले को मोड़ दिया। बदमाशों ने दो और तालों को तोडऩे के स्थान पर मोड़कर खोल दिया।
इटली का ताला नहीं बचा पाया पूंजी
मकान के बेडरूम से सटे स्टोर रूम में चार अलमारी है। तीन में कपड़े व अन्य सामान है और एक अलमारी में कैश व गहने थे। विनोद ने स्टोर में इटली का विशेष ताला लगाया था। इस ताले को काटना और तोडऩा नामुमकिन बताया। चोरों ने इस ताले को भी मोड़ कर खोल दिया।
एक-एक कर घुसे बदमाश
तीनों बदमाश एक बाइक से 21 फरवरी की रात 11:50 बजे पहुंचे। 16 मिनट तक बदमाश मकान के आगे चक्कर काटते रहे और 12:06 बजे एक बदमाश गेट फांद घुसा। इसके पांच मिनट बाद दोनों बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। तीनों बदमाशों ने सिर पर टोपी और शॉल ओढ़ा हुआ था। 12:53 बजे बदमाश चोरी को अंजाम देकर भाग निकले।
शुगन के लिफाफे किए खाली, आर्टिफिशियल ज्वैलरी छोड़ी
बदमाश प्रोफेशनल होने के साथ गहनों के जानकार भी थे। बदमाशों ने सोने-चांदी और डायमंड का एक-एक गहना चोरी किया। इसी अलमारी में कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी रखी थी, लेकिन बदमाश एक भी नहीं ले गए। अलमारी में शगुन में मिले करीब 50 लिफाफे भी रखे थे, बदमाशों ने सभी लिफाफों से नकदी चोरी की।
63 मिनट में तसल्ली से दिया चोरी को अंजाम
विनोद बंसल बीते 10 साल से मॉडल टाउन में रह रहे हैं, लेकिन कभी आसपास भी चोरी नहीं हुई। अब बदमाशों ने 11:50 से 12:53 बजे तक तसल्ली से घर का कोना-कोना खंगाला। अलामरियों के साथ बेड भी खंगाला गया। 63 मिनट तक चोरी घर में रहे और पड़ोसियों को कानों-कान खबर नहीं हुई।