जिला सीनियर कुश्ती स्पर्धा के लिए 28 पहलवानों का चयन
जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से रविवार को शिवाजी स्टेडियम में जिला सीनियर कुश्ती दल में चयन के लिए ट्रायल लिया गया। इसमें नौ महिला और फ्री व ग्रीको स्टाइल के 19 पहलवानों को चयन किया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से रविवार को शिवाजी स्टेडियम में जिला सीनियर कुश्ती दल में चयन के लिए ट्रायल लिया गया। इसमें नौ महिला और फ्री व ग्रीको स्टाइल के 19 पहलवानों को चयन किया गया। ट्रायल में 70 पहलवानों ने भागीदारी की। एसोसिएशन के सचिव दिलबाग सिंह खर्ब ने बताया कि चयनित पहलवान 11 से 12 नवंबर को बहादुरगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे। ट्रायल सचिव दिलबाग सिंह खर्ब, उप प्रधान पवन नांदल, कुश्ती कोच संतोष गौतम, कोच कुलदीप जागलान और जसवीर मलिक की देखरेख में हुए। पुरुष वर्ग में इन पहलवानों का चयन
फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम में पुरुष वर्ग में प्रवीण का चयन किया गया। इसी तरह से 61 किलोग्राम में राहुल, 65 किलोग्राम में सुमित, 70 किलोग्राम में मंजीत, 74 किलोग्राम में मोहित, 86 किलोग्राम में अजय, 92 किलोग्राम में अतुल, 97 किलोग्राम में विनोद और 125 किलोग्राम में सुरजीत को चुना गया। ग्रीको स्टाइल में 55 किलोग्राम में बिजेंद्र, 60 किलोग्राम में साहिल, 63 किलोग्राम में राकेश, 67 किलोग्राम में दीपक, 72 किलोग्राम में प्रदीप, 77 किलोग्राम में दीपक, 82 किलोग्राम में जयंत, 87 किलोग्राम में मोनू, 92 किलोग्राम में अनूप और 97 किलोग्राम में नितेश का चयन किया गया है। ये महिला पहलवान चयनित
महिलाओं के दल में 50 किलोग्राम में रजनी, 53 किलोग्राम में मानषी, 55 किलोग्राम में शिवानी, 57 किलोग्राम में सोनिया, 59 किलोग्राम में सपना, 60 किलोग्राम में अमीषा, 62 किलोग्राम में राधिका, 65 किलोग्राम में अंशु और 70 किलोग्राम में प्रेमा का चयन किया गया है।