देश में 22 करोड़ लोग रोज पीते हैं सिगरेट: शुभम तायल
पाइट कॉलेज में एप्लाइड साइंस और फार्मेसी विभाग की ओर से तंबाकू दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद के सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक करना था।
जागरण संवाददाता, समालखा : पाइट कॉलेज में एप्लाइड साइंस और फार्मेसी विभाग की ओर से तंबाकू दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद के सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक करना था।
संयोजक डॉ. विनय खत्री ने बताया कि नई पीढ़ी धूम्रपान और दूसरे नशों का शिकार हो रही है। मजबूत इरादों से इसे छोड़ा जा सकता है। प्रथम वर्ष की छात्रा टिया ने अपने प्रेजेंटेशन में दिखाया कि किस तरह से हम सिगरेट पीना छोड़ सकते हैं। शुभम तायल ने बताया कि विश्व एजेंसी की एक रिपोर्ट के हिसाब से पूरे विश्व में भारत सिगरेट पीने वालों में दूसरे नंबर पर है। करीब 22 करोड़ लोग यहां हर रोज सिगरेट पी रहे हैं।
राकेश तायल ने कहा कि उत्पाद पर सेहत के लिए खतरनाक लिख देने से लोग इसे पीना नहीं छोड़ सकते हैं। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। डॉ. शक्ति कुमार और डॉ. दीपक भागवत ने जानकारी दी कि भारत तंबाकू उत्पादन में पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर है। इस अवसर पर डॉ. बीबी शर्मा, पीआरओ ओपी रनोलिया, डॉ. निशा दहिया, डॉ. मोनू कालड़ा, डॉ. तनु शर्मा, राजन सलूजा मौजूद रहे।